राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेशवासियों को एक और बड़ी राहत दी है। अब, आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) धारक मरीजों को गुजरात में भी फ्री इलाज (Free Treatment) मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य योजना (Ayushman Aarogya Yojana) में आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत अब गुजरात में भी कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू हो चुकी है।
दक्षिणी राजस्थान को मिलेगा विशेष लाभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह कदम विशेष रूप से दक्षिणी राजस्थान के लिए फायदेमंद साबित होगा। बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जैसे जिले गुजरात में इलाज के लिए अक्सर जाते हैं। इन क्षेत्रों के लोग अब बिना किसी परेशानी के अपने राज्य की योजना का लाभ दूसरे राज्य में भी उठा सकेंगे।
also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सादगी से मनाया जन्मदिन, सरकार…
आयुष्मान कार्ड धारकों को गुजरात में इलाज के लिए कोई अलग पंजीकरण नहीं
अब आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) धारकों को गुजरात में इलाज के लिए अलग से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहां भी उन्हें पूरी तरह से कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे उन्हें इलाज के खर्चे की चिंता नहीं होगी और स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
1.36 करोड़ परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 1.36 करोड़ परिवार पंजीकृत हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 8200 मरीजों को लगभग 9.42 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। अब गुजरात में भी यह सुविधा उपलब्ध होने से लाखों परिवारों को और राहत मिलेगी।
सीएम भजनलाल शर्मा का संवेदनशील नेतृत्व
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा 20 नवंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया गया था कि राजस्थान के आयुष्मान कार्ड धारकों को गुजरात में फ्री इलाज नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 दिसंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह निर्णय उनके संवेदनशील और त्वरित निर्णय लेने वाले नेतृत्व का प्रतीक है।