Rajasthan Assembly Speaker : राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात

Rajasthan Assembly Speaker: Trainee officers of Rajasthan Administrative Service meet the Speaker of the Legislative Assembly

Rajasthan Assembly Speaker: श्री देवनानी, अधिकारियों ने देखी संविधान दीर्घा ,विनम्र रहे, निष्पक्षता से कार्य करे

Rajasthan Assembly Speaker  श्री वासुदेव देवनानी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा है कि विनम्र रहकर निष्पक्षता से कार्य करें। ईमानदारी से सोच-समझकर कर निर्णय लें ताकि किसी के प्रति अन्याय न हो। युवा संकल्प लेंगे तो राष्ट्र विश्व पटल पर अवश्य अग्रणी रहेगा। युवा राष्ट्र के भविष्य की आशा की किरण है।
श्री देवनानी से बुधवार को राजस्थान विधान सभा में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नव चयनित 75 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। श्री देवनानी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
श्री देवनानी ने कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य है। बहुत मेहनत के बाद राज्य सेवा में चयन होता है। राज्य सेवा प्रतिष्ठित सेवा है। राज्य सेवा के कार्यों को दूरदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि उ‌द्देश्यपूर्ण जीवन से ही हम स्वयं के जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकते है। युवाओं के जीवन का उद्देश्य राष्ट्र के उ‌द्देश्य के अनुरूप ही होना चाहिए। कर्तव्यों को सक्रियता से निभाएं।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में नव-निर्मित संविधान दीर्घा का अवलोकन किया। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के.के. शर्मा, वित्तीय सलाहकार श्री अपूर्व जोशी और उप सचिव श्री संजीव कुमार शर्मा ने अधिकारियों को राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के डॉ. गुल फिरदोस और श्रीमती विनोद कुमारी भी मौजूद थी।
श्री देवनानी ने किया ‘नन्ही मुस्कान’ का विमोचन और कहा स्वस्थ बच्चों से ही सशक्त राष्ट्र- बनेगा
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधान सभा में ‘नन्ही मुस्कान’ पोस्टर का विमोचन किया। श्री देवनानी को डॉ. उमेश दत्त ने ‘नन्ही मुस्कान’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दौसा में एक दिसम्बर को शहर के बच्चों का फ्री चैकअप किया जायेगा।
श्री देवनानी ने चिकित्सकों से कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए बच्चों का स्वस्थ होना आवश्यक है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए निरन्तर कार्य करें। इस मौके पर विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के.के शर्मा, डॉ. उमेश दत्त शर्मा, डॉ. पंकज जुत्थी और डॉ. पियूष त्रिवेदी मौजूद थे।
————

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता