Sunday, April 19, 2026

Rajan Vishal : किसान उत्पादक संगठनों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।

by editor
केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं के तहत एफपीओ गठन और संवर्धन से संबंधित सातवीं राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शासन सचिव कृषि और उद्यानिकी Rajan Vishal ने की।

केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं के तहत एफपीओ गठन और संवर्धन से संबंधित सातवीं राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शासन सचिव कृषि और उद्यानिकी Rajan Vishal ने की।

Rajan Vishal ने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उन्नत तकनीकी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे कृषक उत्पादक संगठनों से किसानों को अधिकतम लाभ मिल रहा है।

बैठक में शासन सचिव ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), उनकी सदस्य संख्या, उन्हें मिलने वाले अनुदान, बिजनेस प्लान और एफपीओ को विभिन्न लाइसेंस जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मंडी, ई-नाम, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC), भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) आदि के बारे में चर्चा की। साथ ही, एफपीओ को मजबूत करने, उन्हें मार्केट लिंकेज प्रदान करने, सभी आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने, व्यापार को बढ़ावा देने और सभी विभागीय योजनाओं के तहत लाभों का सही तरीके से कार्यान्वयन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Rajan Vishal  ने कहा कि इम्प्लीमेंटिंग एजेंसियों को चाहिए कि वे एफपीओ का हर महीने समीक्षा करें और उनकी प्रगति बनाए रखें, ताकि कृषक उत्पादक संगठन सुचारू रूप से चल सके। एफपीओ में वेल्यू चेन पार्टनर सिस्टम लागू किया जाएगा। वेल्यू चेन के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर और अन्य कृषि उपयोगी गतिविधियों में एफपीओ सहायक साबित हो सकता है, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।

बैठक में निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेश कुमार चौहान, महाप्रबंधक कृषि विपणन बोर्ड श्री संजय शर्मा, सभी इम्प्लीमेंटिंग एजेंसियों के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा