Kapil Sharma’s show : नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें पॉपुलर जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मेहमान बनकर नजर आने वाले हैं। प्रोमो की शुरुआत में कपल शो के मंच पर पहुंचता है, लेकिन खास बात यह है कि राघव बिना जूतों के नज़र आते हैं, जो तुरंत दर्शकों का ध्यान खींच लेता है।
राघव चड्ढा पहुंचे नंगे पैर
Kapil Sharma’s show : जैसे ही कपिल शर्मा उन्हें मंच पर जूतों के बिना देखते हैं, मजाकिया लहजे में पूछते हैं – “आपने क्या मन्नत मांगी थी कि अगर मेरी परी से शादी होगी तो मैं कपिल के शो में नंगे पैर आऊंगा?” इस पर ऑडियंस ज़ोर से हंसने लगती है।
जूते चोरी की मजेदार कहानी
राघव बताते हैं कि शो के बैकस्टेज से किसी ने उनके जूते चुरा लिए। तभी कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जूते लेकर मंच पर आते हैं और उन्हें “जीजू-जीजू” कहकर बुलाते हैं। वे राघव से मज़ाक करते हुए कहते हैं कि जूते वापस पाने हैं तो पैसे देने होंगे। इस पर राघव हंसते हुए कहते हैं – “नेता की जेब से पैसा निकलवाना आसान नहीं होता।”
चुनाव vs प्यार का इम्तिहान
Kapil Sharma’s show : इसके बाद कपिल राघव से पूछते हैं कि उनके लिए क्या ज़्यादा मुश्किल है – चुनाव जीतना या पत्नी का दिल? इससे पहले कि राघव जवाब दें, परिणीति कहती हैं कि राघव का ध्यान उनके काम से हटाना ही सबसे बड़ी चुनौती है। इस पर कपिल मजाक करते हैं – “तो मतलब हमारे नेता काम करना चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नियां उन्हें नहीं करने देतीं।”
लव स्टोरी पर दिलचस्प खुलासे
प्रोमो में राघव और परिणीति अपनी लव स्टोरी पर भी बात करते हैं। राघव कहते हैं कि ये पहली नजर का प्यार था, लेकिन परिणीति तुरंत टोकती हैं कि ऐसा सिर्फ उनकी तरफ से था। कपिल इसपर चुटकी लेते हैं और परिणीति से पूछते हैं कि क्या वो किसी और के साथ ब्रेकफास्ट पर भी गई हैं, शायद उन्हें भी आप पसंद आ जातीं।
Kapil Sharma’s show में दोनों के बीच हल्की-फुल्की तकरार और प्यार भरी नोकझोंक भी देखने को मिलती है, जो एपिसोड को और मजेदार बना देती है।