Raanjhanaa AI Climax: इस बार बच गया कुंदन,12 साल बाद फिर रिलीज हुई धनुष-सोनम की ‘रांझणा’

Raanjhanaa AI Climax: इस बार बच गया कुंदन,12 साल बाद फिर रिलीज हुई धनुष-सोनम की ‘रांझणा’

Raanjhanaa AI Climax : साल 2013 में रिलीज़ हुई आनंद एल राय की चर्चित फिल्म ‘रांझणा’ आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा है। सोनम कपूर और धनुष की इस इमोशनल लव स्टोरी ने थिएटर में लोगों को खूब रुलाया था। लेकिन अब 12 साल बाद, फिल्म का क्लाइमैक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बदल दिया गया है। इस नए वर्जन को तमिलनाडु के कुछ सिनेमाघरों में 1 अगस्त को दोबारा रिलीज़ किया गया है, और दर्शकों की ओर से इसे लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

Raanjhanaa AI Climax : अब कुंदन की नहीं होती मौत
पहले जहां फिल्म के अंत में कुंदन (धनुष) की मौत ने लोगों की आंखें नम कर दी थीं, वहीं अब AI वर्जन में कहानी को नया मोड़ दिया गया है। इस बार कुंदन जिंदा रहता है और अपनी पुरानी यादों के साथ जीता है। ना बिंदिया का रोना दिखाया गया, ना ही पंडित दोस्त का गुस्से और बेबसी में फूट पड़ना। नया अंत दर्शकों को काफी भावनात्मक रूप से सुकून देने वाला लग रहा है।

Raanjhanaa AI Climax : थिएटर में खुशी का माहौल
नए क्लाइमैक्स के साथ फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में उत्साह साफ दिखा। सोशल मीडिया पर थिएटर के अंदर से वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां दर्शक तालियों और हूटिंग के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे साबित होता है कि 12 साल बाद भी ‘रांझणा’ का क्रेज बरकरार है।

Raanjhanaa AI Climax: डायरेक्टर आनंद एल राय की नाराजगी
हालांकि फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय इस बदलाव से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के इस AI वर्जन को उनकी जानकारी या अनुमति के बिना दोबारा तैयार किया गया और रिलीज़ कर दिया गया, जो उन्हें बेहद दुखद लगा। 31 जुलाई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर धनुष और सोनम के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पिछले तीन हफ्ते उनके लिए काफी परेशान करने वाले रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस नए वर्जन से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वो इसका समर्थन नहीं करते।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल