Saturday, April 18, 2026

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: महिलाओं को 1,000 से 1,500 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता, जागो निकालकर मनाया जश्न

by Neha
पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: महिलाओं को 1,000 से 1,500 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता, जागो निकालकर मनाया जश्न

पंजाब सरकार की महिला वित्तीय सहायता योजना के ऐलान से राज्यभर में खुशी की लहर। जानें 1,000 और 1,500 रुपये प्रतिमाह की इस योजना की पूरी जानकारी और महिलाओं की प्रतिक्रिया।

पंजाब सरकार की ओर से राज्य की माताओं, बेटियों और बहनों को वित्तीय सहायता देने के ऐतिहासिक ऐलान के बाद पूरे पंजाब में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ऐलान ने पंजाब की लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी है। पंजाब के विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की समृद्ध परंपरा के अनुसार जागो निकालकर अपनी खुशी का बड़े पैमाने पर इज़हार किया। महिलाओं ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर और बोलियां गाकर इस फ़ैसले का जोरदार स्वागत किया।

महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना पंजाब की महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित होगी। महिलाओं ने खुशी भरे अंदाज़ में कहा, “इंतज़ार हुआ खत्म, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का यह तोहफ़ा देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” महिलाओं ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने सचमुच महिलाओं के हक में इतना बड़ा और ठोस कदम उठाया है।

also read: अरविंद केजरीवाल: AAP की सरकार के नेतृत्व में पंजाब में…

इस योजना के तहत जनरल श्रेणी की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। खास बात यह है कि यह राशि सीधे तौर पर लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे और हर महिला को बिना किसी बिचौलिए के सीधा लाभ मिल सके। इससे भ्रष्टाचार की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

पंजाब की महिलाओं का कहना है कि यह वित्तीय सहायता उनके घरेलू खर्चों में बड़ी राहत देगी। खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की महिलाओं ने कहा कि यह राशि उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत काम आएगी। कई महिलाओं ने कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

पंजाब भर में महिलाओं द्वारा जागो निकालकर खुशी का इज़हार करना इस बात का स्पष्ट सबूत है कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार का यह फ़ैसला आम महिलाओं की उम्मीदों और जरूरतों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। यह योजना न सिर्फ़ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का साधन है, बल्कि यह पंजाब सरकार की जन-पक्षीय सोच और महिलाओं के प्रति समर्पण की भी झलक है। पंजाब की महिलाओं के चेहरों पर आई खुशी यह बताती है कि सरकार का यह कदम सही दिशा में है और आने वाले समय में इसके और भी सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा