Sunday, April 19, 2026

Punjab: मोहिंदर भगत ने सीएम की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ ली

by editor
Punjab: मोहिंदर भगत ने सीएम की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ ली

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज जालंधर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित आप विधायक श्री मोहिंदर भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में उनके कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Punjab: पंजाब विधानसभा के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा हलके के उपचुनाव में 37,325 वोटों के भारी अंतर से मिली शानदार जीत के लिए श्री मोहिंदर भगत को बधाई दी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक के साथ उनके परिवार के सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जय कृष्ण सिंह राउरी, विधायक श्री कुलवंत सिंह पंडोरी, श्री नरिंदर पाल सिंह सावना, श्री कुलवंत सिंह बाजीगर, श्री करमबीर सिंह घुमन शामिल थे। श्री अजीत पाल सिंह कोहली, श्री विजय सिंगला, श्री बरिंदर गोयल, श्री गुरप्रीत सिंह गोगी के अलावा पंजाब सरकार और पंजाब विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा