PUNJAB CM Mann ने पंजाब के वाहन चालकों को दी यह चेतावनी

PUNJAB CM Mann ने पंजाब के वाहन चालकों को दी यह चेतावनी

पंजाबवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। CM Mann ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। उन्होंने मोहाली में सिटी सर्विलांस-ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और ट्रैफिक सिस्टम का उद्घाटन किया, जिसके तहत चंडीगढ़ की तर्ज पर पूरे मोहाली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ई-चालान जारी किए जाएंगे।

मोहाली जिले में 351 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की गई है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने में मदद करेंगे। ये सभी कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस होंगे, जिससे शहर की सड़कों पर पुलिस की निगरानी बढ़ जाएगी। चंडीगढ़ की तरह ही अब मोहाली में भी ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ई-चालान घर पहुंच जाएगा, जिसमें उल्लंघन की तस्वीर भी संलग्न होगी।

CM Mann ने कहा कि मोहाली में सड़क हादसों की संख्या काफी अधिक है, क्योंकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। चंडीगढ़ से बाहर निकलते ही लोग नियम तोड़ देते हैं, इसलिए अब 17 महत्वपूर्ण ट्रैफिक प्वाइंट्स पर कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों को आगाह करते हुए कहा कि अब पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति का मतलब यह नहीं कि रेड लाइट जंप कर सकते हैं, क्योंकि कैमरे चालान काटने के लिए तैयार हैं और चालान आपके घर पहुंच जाएगा।

इसके अलावा, नशे पर बोलते हुए CM Mann ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि नशा करने वाले नहीं, बल्कि नशा बेचने वाले असली दोषी हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सरकार नशे के आदी युवाओं को जेल भेजने के बजाय उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, ताकि वे एक नया जीवन शुरू कर सकें।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

पंजाब सरकार ने फसल खरीद व्यवस्था की समीक्षा की, 100% एमएसपी खरीद का दोहराया संकल्प

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला