मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दक्षिण कोरिया के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए किया निवेश सहयोग पर जोर

by Neha
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दक्षिण कोरिया के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए किया निवेश सहयोग पर जोर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दक्षिण कोरिया के साथ स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी में निवेश सहयोग से किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की और राज्य के छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी में निवेश सहयोग पर चर्चा की। यह पहल पंजाब में खेती को फिर से लाभदायक और व्यवहारिक व्यवसाय बनाने की सरकार की रणनीति का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बैठक में कहा कि पंजाब और दक्षिण कोरिया के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर छोटे किसानों को आधुनिक तकनीक और स्मार्ट उपकरणों का लाभ दिलाना लक्ष्य है। बैठक में विशेष रूप से कृषि मशीनरी, वर्टिकल फार्मिंग और बायोटेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उन्होंने बताया कि 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें औद्योगिक और निवेश साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और देश की खाद्यान्न सुरक्षा में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। हालांकि, घटते कृषि क्षेत्रफल और भूमि के बंटवारे के कारण छोटे किसानों के लिए खेती अब कम लाभकारी बनती जा रही है। इस चुनौती का समाधान तकनीकी हस्तक्षेप और उन्नत कृषि मशीनरी से किया जा सकता है।

also read: हरपाल सिंह चीमा: केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दक्षिण कोरिया में सीमित भूमि और आधुनिक तकनीक के कारण स्मार्ट फार्मिंग और मशीनरी में विशेष विशेषज्ञता विकसित हुई है, जिसे पंजाब के किसानों के लिए अपनाया जा सकता है। उन्होंने पंग्यो टेक्नो वैली का उदाहरण देते हुए बताया कि पंजाब कृषि मशीनरी, स्मार्ट कंबाइन हार्वेस्टर, ट्रांसप्लांटर, बीज तकनीक और बायोटेक्नोलॉजी में सहयोग की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

बैठक में दोनों देशों के ऐतिहासिक समानताओं का भी जिक्र हुआ। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया दोनों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के समय गरीबी जैसी चुनौतियों का सामना किया। पंजाब ने खाद्यान्न अधिशेष राज्य बनकर देश की अनाज आपूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाई है।

दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सरकार की पहल और राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों की सराहना की और प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में भाग लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच ठोस और लाभदायक निवेश साझेदारी की दिशा तय करेगा।

पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि स्मार्ट खेती और तकनीकी नवाचार के माध्यम से छोटे किसानों की आय बढ़ाई जाए, जिससे राज्य में कृषि व्यवसाय को आधुनिक और लाभकारी बनाया जा सके।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला