Cabinet Minister : पंजाब जनसंपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तीसरा धार्मिक समागम और गुरु का लंगर आयोजित किया गया

 Cabinet Minister : पंजाब जनसंपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तीसरा धार्मिक समागम और गुरु का लंगर आयोजित किया गया

Cabinet Minister : पंजाब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज नववर्ष के आगमन पर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव तथा विश्व कल्याण को समर्पित तीसरा धार्मिक समागम एवं गुरु का लंगर आयोजित किया गया।

पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब में अगाध श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित इस समागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-11 के ग्रंथी भाई कश्मीर सिंह ने श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया। इसके बाद प्रसिद्ध प्रचारक भाई गुरमीत सिंह शांत ने बसंत रागों में मन को झकझोर देने वाला गुरबाणी कीर्तन किया।

इस कार्यक्रम में Cabinet Minister एवं आप के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा, लोकसभा सदस्य श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) श्री आदिल आज़मी, वित्त आयुक्त (राजस्व) श्री अनुराग वर्मा, सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, पनसप की एमडी श्रीमती सोनाली गिरी, निदेशक आईपीआर श्री विमल कुमार सेतिया, एडीजीपी (ट्रैफिक) श्री अमरदीप सिंह राय, आईजी (मुख्यालय) श्री सुखचैन सिंह गिल, अतिरिक्त निदेशक पीआर श्री संदीप सिंह गढ़ा, मुख्यमंत्री के उप प्रमुख सचिव श्री जगनूर सिंह ग्रेवाल के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारी भी शामिल हुए।

आध्यात्मिक गतिविधियों के बाद संगत ने लंगर छका। इस कार्यक्रम में पत्रकार समुदाय, पंजाब सिविल सचिवालय-1, पंजाब सिविल सचिवालय-2 और पंजाब विधानसभा के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त डीआईपीआर अधिकारियों की व्यापक भागीदारी रही। गुरुद्वारा साहिब शाहपुर सेक्टर-38, कमल साउंड धुरी और सीआईएसएफ ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

 

Related posts

पंजाब खेल विकास: गांव-गांव आधुनिक खेल मैदानों से उभर रही नई प्रतिभाएं, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

पंजाब सरकार की एनआरआई पहल: वैश्विक पंजाबी समुदाय से सीधा संवाद करेगी ‘ऑनलाइन मिलनी’ योजना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री जोतिसर साहिब में टेका मत्था, पंजाब की तरक्की और ‘रंगला पंजाब’ की कामना की