प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 का भव्य उद्घाटन, Lakshmi N. Mittal से मुख्यमंत्री भगवंत मान की अहम बैठक

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 का भव्य उद्घाटन, Lakshmi N. Mittal से मुख्यमंत्री भगवंत मान की अहम बैठक

‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ArcelorMittal के Lakshmi N. Mittal से पंजाब में निवेश और रोजगार सृजन पर चर्चा की।

आज ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का शानदार उद्घाटन हुआ। गुरुओं-पीरों की धरती पर देश-दुनिया से आए नामचीन उद्योगपतियों का पंजाब सरकार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ स्थित निवास पर विश्व प्रसिद्ध स्टील कंपनी ArcelorMittal के Executive Chairman Lakshmi N. Mittal से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब अब उद्योगों के लिए एक अनुकूल और निवेशक-मित्रवत माहौल तैयार कर रहा है। हमारी सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य में रोजगार, आर्थिक विकास और नवाचार को बढ़ावा मिले।

also read: हरभजन सिंह ईटीओ ने मोदी सरकार पर देश की संप्रभुता पर चोट…

उन्होंने आगे कहा, “आइए, हम सभी मिलकर बनाएं रंगला पंजाब और युवाओं के सपनों को साकार करें। इस समिट के माध्यम से हम पंजाब को निवेश और उद्योगों के लिए पहली पसंद बनाना चाहते हैं।”

यह आयोजन पंजाब में निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाकर राज्य की आर्थिक क्षमता और रोजगार सृजन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

AAP विधायक संजीव झा ने पांडव परिवार से की मुलाकात, मुआवज़ा और नौकरी की मांग को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ तलवंडी साबो पहुँची, श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार, विकास योजनाओं पर दिया जोर

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘थैंक्सगिविंग यात्रा’ पहुँची तख्त श्री दमदमा साहिब, विकास और भाईचारे का संदेश दोहराया