Saturday, April 18, 2026

Laughter Chefs 2 में निर्माता की तरफ से दिखी पक्षपाती नीति

by editor
Laughter Chefs 2 में निर्माता की तरफ से दिखी पक्षपाती नीति

कलर्स टीवी के रियलिटी शो “Laughter Chefs 2” के नए सीजन में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का अच्छा खासा डोज मिल रहा है, लेकिन इस बीच एल्विश यादव के खिलाफ मेकर्स की पक्षपाती नीति को लेकर कई यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कलर्स टीवी के रियलिटी शो “Laughter Chefs 2” ने टीवी पर अपनी शुरुआत कर दी है और इसके साथ ही दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज मिल रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स हंसाते हुए खाना बनाते हैं और विभिन्न चैलेंजों का सामना करते हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स को पिछले सीजन से वापस लाया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी इस बार मौका दिया गया है।

इसी बीच शो के दो एपिसोड्स के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ दर्शकों को शो बहुत पसंद आ रहा है, वहीं कुछ यूजर्स नए सीजन और कंटेस्टेंट्स को नकारात्मक रूप से देख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि शो के मेकर्स कुछ कंटेस्टेंट्स को बहुत अधिक स्क्रीन टाइम दे रहे हैं, जबकि अन्य को कम दिखाया जा रहा है।

एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि शो में दिख रहे नए कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और समर्थ जैसे कंटेस्टेंट्स को आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग शो में कुछ भी दिलचस्प नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, रुबिना दिलैक को भी यूजर ने ‘बॉसी’ करार देते हुए कहा कि वह एंटरटेनमेंट के नाम पर केवल क्रिंज कंटेंट ही बना रही हैं।

एक यूजर ने मनारा और रुबिना जैसे सेलेब्स के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए एल्विश यादव और अब्दु रोजिक की जोड़ी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एल्विश और अब्दु की जोड़ी बड़े ग्रेस के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर रही है, लेकिन मेकर्स उन्हें बहुत कम स्क्रीन टाइम दे रहे हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स को ज्यादा दिखाया जा रहा है। हालांकि, कई लोग इस यूजर की राय से सहमत नहीं हुए और पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि शो केवल एक हफ्ते ही चला है, इसलिए इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर नहीं आना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा