प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी: हम सिकल सेल रोग से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी: हम सिकल सेल रोग से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार इस रोग से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस आनुवंशिक रक्त विकार के बारे में जागरूकता पैदा करने जैसे अन्य पहलुओं पर भी कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया :

“विश्व सिकल सेल दिवस पर, हम इस बीमारी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। पिछले वर्ष, हमने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरूआत की थी। हम जागरूकता पैदा करने, सार्वभौमिक जांच, प्रारंभिक पहचान और उचित देखभाल जैसे पहलुओं पर भी कार्य कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की क्षमता का भी लाभ उठा रहे हैं।”

Source: https://pib.gov.in

Related posts

राजनाथ सिंह ने तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम की शीतकालीन तैनाती की सफलता पर दी बधाई

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, गुजरात में भव्य आयोजन की तैयारियां