प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सकों को उनका उचित सम्मान मिले।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“#DoctorsDay की शुभकामनाएं। यह हमारे स्वास्थ्य सेवा के नायकों के अतुलनीय समर्पण और करुणा का सम्मान करने का दिन है। वे उल्लेखनीय कौशल के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण जटिलताओं से निपट सकते हैं। हमारी सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि चिकित्सकों को वह व्यापक सम्मान मिले जिसके वे हकदार हैं।”

Source: https://pib.gov.in/

Related posts

राजनाथ सिंह ने तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम की शीतकालीन तैनाती की सफलता पर दी बधाई

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, गुजरात में भव्य आयोजन की तैयारियां