प्रदीप पांडे की फिल्म देगी Nirahua की मूवी को कड़ी टक्कर, जानिए कब होगा बड़ा मुकाबला!

प्रदीप पांडे की फिल्म देगी Nirahua की मूवी को कड़ी टक्कर, जानिए कब होगा बड़ा मुकाबला!

भोजपुरी फिल्मों के दो दिग्गज सितारे ,दिनेश लाल यादव ‘Nirahua ‘ और प्रदीप पांडे चिंटू , अपनी-अपनी दमदार फिल्मों के साथ एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रहे हैं। जहां निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ 4 जुलाई को रिलीज हो रही है, वहीं प्रदीप पांडे की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ओम’ भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

दो बड़े सितारे, एक ही रिलीज डेट

Nirahua , जो भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय से राज कर रहे हैं, उनकी फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है, और अब सभी को 4 जुलाई का इंतजार है जब यह फिल्म पर्दे पर उतरेगी।

दूसरी ओर, प्रदीप पांडे चिंटू, जो युवा दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं, अपनी फिल्म ‘ओम’ के साथ उसी दिन मैदान में उतरेंगे। फिल्म का पोस्टर और उनकी ओर से साझा किया गया संदेश साफ तौर पर दर्शाता है कि यह फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस का अनोखा संगम होगी।

‘हमार नाम बा कन्हैया’ और ‘ओम’ में क्या है खास?

Nirahua की फिल्म एक दमदार कहानी के साथ पेश की जा रही है, जिसमें उनके साथ संजय पांडे, अमृता पाल और पल्लवी गजानन जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, ‘ओम’ को सुनील माझी ने निर्देशित किया है और इसमें प्रदीप के साथ संयोगिता लीड रोल में नजर आएंगी।

एक दिन, दो हिट स्टार्स – बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका

4 जुलाई को यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल में इन दोनों फिल्मों का जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। दोनों ही सितारों की फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ‘निरहुआ’ भारी पड़ते हैं या ‘चिंटू’ का जलवा दिखता है!

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब