PM Narendra Modi ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

PM Narendra Modi ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

PM Narendra Modi ने आज फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। @नीरज_चोपड़ा1”

source: https://pib.gov.in

Related posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पीएम मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत विश्व के कई दिग्गज होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और EU के साथ ट्रेड डील पर दी अहम जानकारी

मोदी सरकार ने शुरू की ‘पीएम‑राहत’ योजना: सड़क हादसे में इलाज अब होगा कैशलेस