PM Modi: प्रधानमंत्री को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी

PM Modi: प्रधानमंत्री को ओमान के सुल्तान ने फोन पर बधाई दी

PM Modi: महामहिम ने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिएअपनी शुभकामनाए दीं प्रधानमंत्री ने उनकी शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में उनकी भारत की ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया

दोनों नेताओं ने भारत-ओमान संबंधों को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की प्रधानमंत्री ने महामहिम और ओमान के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया।

सुल्तान है थम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति के बारे में प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

महामहिम ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

PM Modi: ने महामहिम को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया, जिससे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में मजबूती आई।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा तथा मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

PM Modi ने महामहिम और ओमान के लोगों को आने वाली ईद अल अज़हा पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Source: https://pib.gov.in/

Related posts

राजनाथ सिंह ने तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम की शीतकालीन तैनाती की सफलता पर दी बधाई

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, गुजरात में भव्य आयोजन की तैयारियां