PM Modi: आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री ने भाग लिया

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2024 1:42PM by PIB Delhi 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून, 2024 से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा। इस सत्र में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/अभिपुष्टि, अध्यक्ष का चुनाव, भारत के राष्ट्रपति का अभिभाषण और उस पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री, श्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इन विवरणों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून, 2024 को शुरू होगा और 3 जुलाई, 2024 को इसका समापन होगा।

श्री एन. चन्द्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

PM Modi: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री एन. चन्द्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।

PM Modi:ने एक्स पर पोस्ट कियाः

“आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। श्री एन. चन्द्रबाबू नायडू गारू को मुख्यमंत्री बनने पर और सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अन्य सभी लोगों को भी बधाई। तेदेपा, जनसेना और भाजपा सरकार आंध्र प्रदेश को गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Sourcehttps://pib.gov.in/

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा, राउरकेला में जनसभा और कई परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

हरिवंश निर्विरोध फिर बने राज्यसभा उपसभापति, सीपी राधाकृष्णन ने जताया भरोसा और सराहना

महिला आरक्षण कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान: विपक्ष से राजनीतिकरण न करने की अपील, परिसीमन पर दिया भरोसा