Pawan Singh ने गाया ‘भोजपुरिया मरद’, धमाकेदार अंदाज़ से लूटी महफिल

Pawan Singh ने गाया ‘भोजपुरिया मरद’, धमाकेदार अंदाज़ से लूटी महफिल

Pawan Singh : अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा शो राइज एंड फॉल इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है.

आदित्य नारायण, अर्जुन बिजलानी, आकृति नेगी, कीकू शारदा और भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh जैसे सितारे हिस्सा ले रहे हैं. सभी कंटेस्टेंट्स अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं पवन सिंह. हाल ही में दिखाए गए पावरप्ले एपिसोड में उन्होंने भोजपुरी गीत गाकर सभी को एंटरटेन कर दिया.

पवन सिंह ने इस खास परफॉर्मेंस की क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा – “भोजपुरिया मरद”. वीडियो में पावर स्टार हारमोनियम बजाते हुए माइक पर गीत गा रहे हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें सुनकर झूम उठते हैं. शो के जज अशनीर ग्रोवर समेत सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं.

इस एपिसोड में पवन सिंह ने जो भोजपुरी गाना गाया, उसने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का बेहतरीन सिंगर माना जाता है और उनकी गायकी की प्रशंसा लगभग हर स्टार कर चुका है.

शो में पवन सिंह का संदेश
6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल स्ट्रीम हो रहा है और इसे फ्री में देखा जा सकता है. पहली बार पवन सिंह किसी रियलिटी शो में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर फैंस से अपील की – “मेरे हौसले की उड़ान को पंख आपके आशीर्वाद से ही मिलेंगे. एमएक्स प्लेयर पर पावर स्टार आपका इंतजार कर रहा है, क्या आप मेरा साथ देंगे?”

पवन सिंह ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा – “जय हो हमार भोजपुरिया संसार, हमार पूरा हिंदुस्तान…मजा आ रहा है ना शो देखकर? ऐसे ही अपना प्यार बनाए रखिए और धमाल मचाते रहिए.”

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल