स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी हुई खत्म, दोनों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी हुई खत्म, दोनों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी अब टूट चुकी है। जानें दोनों ने इस ब्रेकअप पर क्या कहा, पलाश का लंबा बयान और स्मृति की प्रतिक्रिया।

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अब इतिहास बन गई है। लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब दोनों ने इसे आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है।

पलाश मुच्छल का बयान

पलाश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और पर्सनल रिलेशनशिप में पीछे हटने का फैसला लिया है। अफवाहों और गॉसिप के बीच यह समय मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा। मैं अपने विश्वासों को पकड़कर इस फेज से ग्रेसफुली निपटूंगा।”

also read: ‘कांथा’ ओटीटी रिलीज़: दुलकर सलमान की फिल्म अब नेटफ्लिक्स…

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो लोग उनके बारे में गलत खबरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। पलाश ने उन सभी का भी धन्यवाद किया जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे।

स्मृति मंधाना का बयान

स्मृति मंधाना ने भी इस खबर को कंफर्म किया और लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर कई अंदाजे लगाए जा रहे थे। मैं प्राइवेट पर्सन हूं और इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं। लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि मेरी शादी टूट गई है। मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी प्राइवेसी की इज्जत की जाए और हमें आगे बढ़ने के लिए स्पेस मिले। मेरा फोकस अब भारत के लिए खेल और ट्रॉफी जीतने पर है।”

शादी पोस्टपोन होने की पृष्ठभूमि

स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन आखिरी समय पर यह पोस्टपोन हो गई थी। शादी के रद्द होने के बाद पलाश पर अफवाहों और आरोपों का सामना करना पड़ा। दोनों की तरफ़ से अब आधिकारिक बयान आने के बाद इस विवाद पर विराम लग गया है।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल