PAK vs NZ : न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की किरकिरी, दूसरे वनडे में हार के साथ सीरीज भी गंवाई, इस गेंदबाज ने किया कमाल

by editor
PAK vs NZ : न्यूजीलैंड में पाकिस्तान की किरकिरी, दूसरे वनडे में हार के साथ सीरीज भी गंवाई, इस गेंदबाज ने किया कमाल

PAK vs NZ  : नेपियर के बाद हैमिल्टन में भी पाकिस्तान को हराया, न्यूजीलैंड ने 84 रन से जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम की।

PAK vs NZ  : पाकिस्तान की हार का सिलसिला जारी है। पहले टी20 सीरीज गंवाई, और अब हैमिल्टन में करारी शिकस्त के साथ वनडे सीरीज भी हाथ से निकल गई। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

हालांकि, 300 से कम का लक्ष्य होने के चलते पाकिस्तान के लिए जीत की उम्मीदें बनी हुई थीं, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने उन उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। खासकर 27 साल के बेन सियर्स ने, जिन्होंने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का पहला विकेट लेने से लेकर 5 विकेट चटकाने तक, सबकुछ कर दिखाया और पाकिस्तान की हार को तय कर दिया।

पाकिस्तान को 84 रन से करारी शिकस्त

हैमिल्टन में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 292 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 41.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। इससे पहले, नेपियर में खेले गए पहले वनडे में भी पाकिस्तान को 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!