Saturday, April 18, 2026

‘JAAT’ में उर्वशी रौतेला का दमदार अंदाज, सनी देओल की फिल्म का पहला गाना मचा रहा धमाल!

by editor
‘JAAT’ में उर्वशी रौतेला का दमदार अंदाज, सनी देओल की फिल्म का पहला गाना मचा रहा धमाल!

सनी देओल स्टारर ‘JAAT’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं, और मेकर्स इसे लेकर लगातार बज बनाए हुए हैं। अब उन्होंने ‘JAAT’ का पहला गाना रिलीज कर दिया है, जो आते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

सनी देओल की ‘JAAT’ 10 अप्रैल को होगी रिलीज, जबरदस्त एक्शन के लिए तैयार सनी पाजी!

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘JAAT’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, और इसके साथ ही रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जबरदस्त एक्शन और अपने दमदार अंदाज में पंखा उखाड़ने के लिए सनी पाजी पूरी तरह तैयार हैं।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘JAAT’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है। वहीं, मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के पहले गाने ‘टच किया’ की रिलीज की घोषणा की थी, और अब यह गाना रिलीज होते ही धूम मचा रहा है।

‘JAAT’ के पहले गाने में उर्वशी रौतेला का धमाका, किलर डांस मूव्स ने लूटी महफिल

सनी देओल की फिल्म ‘JAAT’ के पहले गाने ‘टच किया’ में उर्वशी रौतेला अपने जबरदस्त डांस मूव्स से छा गई हैं। भले ही उनकी एक्टिंग पर बहस होती रहे, लेकिन उनके डांस नंबर्स हमेशा शानदार होते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने कातिलाना डांस और एक्सप्रेशंस से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। अक्सर फिल्मों की कहानी को बैलेंस करने के लिए डांस नंबर जोड़े जाते हैं, और ‘जाट’ का यह गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

30 मिनट में 26 हजार से ज्यादा व्यूज

गाने के रिलीज के महज 30 मिनट के अंदर इसे 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में एक दमदार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ‘JAAT’ में रणदीप और सनी देओल के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला सनी देओल की फिल्म में नजर आई हैं। इससे पहले भी दोनों एक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा