Oppo : इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल हो सकता है।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo जल्द ही भारत में अपना नया K13x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में पहले K13 5G को बाजार में उतारा गया था। नए डिवाइस की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसके डिज़ाइन से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके कथित रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर सामने आई है, जिससे इसके लुक और संभावित कीमत की जानकारी मिली है।
Oppo K13x 5G की कीमत 15,999 रुपये से कम हो सकती है। रिटेल बॉक्स की लीक इमेज से पता चलता है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले और गोल किनारे होंगे। इसके अलावा, इसके फ्रंट पैनल पर टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट के साथ सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। K13 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई थी। K13x 5G में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। Oppo ने हाल ही में K सीरीज के नए स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की थी। यह फोन AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी।
K13x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। वहीं, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इसके अलावा, Oppo के K12x 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत