Oppo A6i 5G के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च , प्रमुख खूबियों का खुलासा हो गया।

Oppo A6i 5G के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च , प्रमुख खूबियों का खुलासा हो गया।

Oppo अपनी नई डिवाइस Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है।

Oppo कथित तौर पर Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है। पिछले महीने चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर PKW120 के साथ एक Oppo स्मार्टफोन देखा गया था, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें भी सामने आई थीं, लेकिन फोन का फाइनल नाम तब स्पष्ट नहीं था। अब एक नई लीक में यह डिवाइस Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Oppo A6i 5G के नाम से दिखी है। माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। आइए Oppo A6i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।

Oppo A6i 5G की Google Play लिस्टिंग में मॉडल नंबर PKW120 और कोडनेम OP5DF5L1 के साथ सामने आया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यही कोडनेम PKW110 वाला फोन पहले ही चीन में Oppo A5x 5G के रूप में लॉन्च हो चुका है।

Oppo A6i 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले (720 x 1604 पिक्सल) है। फोन 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (संभावित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300) पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मेमोरी ऑप्शंस में 6GB या 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज मिलेगी। इसकी बैटरी कैपेसिटी लगभग 5,860mAh है। कैमरे की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस के डाइमेंशन 165.71 मिमी लंबा, 76.25 मिमी चौड़ा, 7.99 मिमी मोटा और वजन 194 ग्राम है।

तुलना करें तो Oppo A5x 5G (PKW110) के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत चीन में लगभग 2,299 युआन (करीब 27,332 रुपये) है। उसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, लेकिन बाकी स्पेसिफिकेशंस Oppo A6i 5G से काफी मिलते-जुलते हैं।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने