OnePlus Buds Ace 3 लॉन्च: 55dB ANC, 54 घंटे बैटरी और LHDC 5.0 सपोर्ट के साथ नए दमदार ईयरबड्स, जानें कीमत

OnePlus Buds Ace 3 लॉन्च: 55dB ANC, 54 घंटे बैटरी और LHDC 5.0 सपोर्ट के साथ नए दमदार ईयरबड्स, जानें कीमत

OnePlus Buds Ace 3 लॉन्च हुए हैं जिनमें 55dB ANC, 54 घंटे बैटरी लाइफ, LHDC 5.0 और 12mm ड्राइवर जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स।

OnePlus ने चीन में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स OnePlus Buds Ace 3 लॉन्च कर दिए हैं। यह लॉन्च OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन के साथ किया गया है। कंपनी ने इन बड्स को खासतौर पर गेमर्स और नॉर्मल यूजर्स दोनों के लिए डिजाइन किया है, जिसमें एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

शानदार नॉइज कैंसलेशन और ऑडियो क्वालिटी

OnePlus Buds Ace 3 में 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइज को काफी हद तक कम कर देता है। इसमें 5000Hz अल्ट्रा-वाइडबैंड कवरेज भी मिलता है, जिससे बेहतर साउंड क्लैरिटी मिलती है।

ईयरबड्स में LHDC 5.0 ऑडियो सपोर्ट दिया गया है, जो Hi-Res ऑडियो क्वालिटी प्रदान करता है। इसके साथ 12mm डायनामिक ड्राइवर और BassWave टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर बास एक्सपीरियंस देती है।

also read: OnePlus Ace 6 Ultra Launch: 8,600mAh बैटरी, 16GB RAM और…

गेमिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स

गेमिंग के लिए इनमें 47ms की लो लेटेंसी दी गई है, जिससे ऑडियो और वीडियो के बीच कोई देरी महसूस नहीं होती। यह बड्स Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और AI कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ आते हैं, जिससे कॉलिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।

बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस

OnePlus Buds Ace 3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 54 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ है। यह लंबे समय तक म्यूजिक, गेमिंग और कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो OnePlus Buds Ace 3 की शुरुआती कीमत लगभग 4,600 रुपये (CNY 329) रखी गई है। ये ईयरबड्स StarCraft Black और Titanium Space Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

Related posts

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी करें UPI पेमेंट, जानिए 3 आसान तरीके

Realme P4 Lite 5G पर तगड़ी डील! सिर्फ ₹12,349 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Flipkart-Amazon Sale: 65 इंच Smart TV पर धमाकेदार ऑफर्स, Sony-Samsung समेत कई ब्रांड्स पर भारी छूट