Back Pain Relief Tips: दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में काम करने वालों के लिए आसान टिप्स

by Neha
Back Pain Relief Tips: दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में काम करने वालों के लिए आसान टिप्स

Back Pain Relief Tips: ऑफिस में लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों के लिए फिजियोथेरेपिस्ट के आसान टिप्स। जानें स्ट्रेचिंग, सही बैठने का तरीका और एक्सरसाइज से कैसे रखें शरीर को स्वस्थ और दर्द-मुक्त।

Back Pain Relief Tips: आज की हेक्टिक लाइफ में हम अक्सर अपने शरीर की देखभाल करना भूल जाते हैं। खासकर ऑफिस में लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने वाले लोग अक्सर कमर दर्द, गर्दन की जकड़न, पीठ में खिंचाव और जोड़ों की समस्याओं से परेशान रहते हैं। लगातार बैठकर काम करना सिर्फ थकान नहीं लाता, बल्कि यह धीरे-धीरे गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है।

इसलिए यह जरूरी है कि हम अपनी डेली रूटीन में ऐसी आदतें शामिल करें, जो शरीर को एक्टिव और स्वस्थ बनाए रखें। इस मामले में फिजियोथेरेपी एक आसान, सुरक्षित और असरदार तरीका है। यह सिर्फ चोट या दर्द में राहत नहीं देता, बल्कि भविष्य में होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। फिजियोथेरेपी एक लाइफस्टाइल चॉइस है, जिसे अपनाकर लंबे समय तक हेल्दी और एक्टिव रह सकते हैं।

फिजियोथेरेपी क्या है और क्यों जरूरी है?

फिजियोथेरेपी एक मेडिकल प्रैक्टिस है जिसमें दवाइयों की बजाय एक्सरसाइज, मसाज, स्ट्रेचिंग और सही बॉडी पोश्चर के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाया जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए जरूरी है जो:

  • लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं

  • कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं

  • लगातार मोबाइल या टैबलेट यूज करते हैं

  • बुजुर्ग हैं या हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं

  • चोट, फ्रैक्चर या सर्जरी से रिकवरी कर रहे हैं

फिजियोथेरेपी से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, शरीर की मोबिलिटी बेहतर होती है, मेंटल स्ट्रेस कम होता है और चोट या सर्जरी के बाद जल्दी रिकवरी होती है।

also read: वर्कआउट से पहले या बाद में कब खाएं केला: जानें सबसे सही…

ऑफिस में काम करने वालों के लिए आसान फिजियोथेरेपी टिप्स

1. हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें: लंबे समय तक बैठना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हर आधे घंटे में 2–3 मिनट का छोटा ब्रेक लें, खड़े हों, थोड़ी चलें या स्ट्रेच करें।

2. सही बैठने का तरीका अपनाएं: बैठते समय पीठ सीधी, कंधे रिलैक्स और पैरों को जमीन पर सीधे रखें। स्क्रीन की ऊंचाई आंखों के स्तर पर होनी चाहिए, ताकि गर्दन झुके नहीं।

3. हल्की स्ट्रेचिंग करें: दिनभर हाथ, गर्दन, पीठ और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और जकड़न कम होती है।

4. सुबह 20–30 मिनट हल्की एक्सरसाइज: दिन की शुरुआत हल्की योग और एक्सरसाइज से करें। इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी बनी रहती है।

5. पर्याप्त नींद और आराम: शरीर को रिकवर करने के लिए 7–8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल