Samsung Galaxy Z Flip 5 5G को अब सिर्फ 65,999 रुपये में खरीदने का मौका, जानें डील की पूरी जानकारी।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G को अब सिर्फ 65,999 रुपये में खरीदने का मौका, जानें डील की पूरी जानकारी।

Samsung का फ्लिप मॉडल Galaxy Z Flip 5 5G अब डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

अगर आप कम बजट में फ्लिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Flip 5 5G पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बैंक ऑफर और कीमत में कटौती के साथ इसे खरीदने का मौका दे रहा है। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना फोन बदलने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 5 5G के ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G ऑफर्स और डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब अमेज़न पर 66,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसे जुलाई 2023 में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिलता है, जिससे इसकी कीमत 65,999 रुपये तक आ जाती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 61,250 रुपये तक की बचत हो सकती है। ध्यान रखें कि एक्सचेंज की कीमत फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 की खासियतें

इस फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,640 पिक्सल, 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसके अलावा 3.4 इंच का सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×748 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर लगा है और यह OneUI 5.1.1 आधारित Android पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो इसके रियर में f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और f/1.8 अपर्चर के साथ OIS वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन को IPX8 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी प्रतिरोधी बनाती है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने