Saturday, April 18, 2026

Sai Sudarshan को अब रन मशीन कहिए, जनाब। 8 मैचों में 5 अर्धशतक लगाकर 417 रन बनाए

by editor
Sai Sudarshan को अब रन मशीन कहिए, जनाब। 8 मैचों में 5 अर्धशतक लगाकर 417 रन बनाए

गुजरात टाइटंस के ओपनर Sai Sudarshan इस सीजन में रन मशीन साबित हो गए हैं। उनके बल्ले से निरंतर रन निकल रहे हैं, और अब तक 8 मैचों में 417 रन बना चुके हैं।

आईपीएल 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हराया। इस मैच में GT के ओपनर Sai Sudarshan ने अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 74 गेंदों पर 114 रन की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी। इस सीजन में Sai Sudarshan के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं, और 8 मैचों में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस सीजन में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। गुजरात की सफलता में Sai Sudarshan की निरंतरता का अहम योगदान रहा है। साथ ही, Sai Sudarshan इस समय ऑरेंज कैप के मालिक हैं।

साई सुदर्शन ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड
इस सीजन में 8 मैचों में 5 अर्धशतक लगाने वाले साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 300 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 52.12 की औसत से 417 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 42 चौके और 15 छक्के निकले। सुदर्शन ने इस सीजन के पहले मैच में 74 रन की पारी खेली, दूसरे मैच में 63 रन बनाए, तीसरे मैच में 49 रन पर आउट हुए, चौथे मैच में 5 रन बनाकर आउट हुए, पांचवें मैच में 82 रन की पारी खेली, छठे मैच में 56 रन बनाए, सातवें मैच में 36 रन बनाए, और आठवें मैच में उन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली।

2022 में गुजरात टाइटंस में हुए थे शामिल
गुजरात टाइटंस ने 2022 में Sai Sudarshanकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद अगले तीन सीज़न में उन्होंने 1034 रन बनाकर अपनी क्षमता साबित की, जिसमें 2024 में 527 रन का सीज़न भी शामिल है। यही कारण था कि गुजरात ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले 8.5 करोड़ रुपये में उन्हें बरकरार रखा। सुदर्शन ने इस सीजन में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। 23 साल के साई सुदर्शन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया था, लेकिन बाद में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, जिस तरीके से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि आईपीएल के बाद उन्हें टीम इंडिया में फिर से मौका मिल सकता है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा