Friday, July 24, 2026

गुजरात टाइटंस ने केकेआर को उनके घर में हराया, Shubhman Gill ने टीम को दिलाई जीत।

by editor
गुजरात टाइटंस ने केकेआर को उनके घर में हराया, Shubhman Gill ने टीम को दिलाई जीत।

कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घरेलू मैदान पर भारी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस की ओर से Shubhman Gill और साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने उत्कृष्ट गेंदबाजी कर टीम को छठी जीत दिलाई।

गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल 2025 में रोकना अब मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन सा लग रहा है। Shubhman Gill की कप्तानी में इस टीम ने केकेआर को उसके घर ईडन गार्डन्स में 39 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 198 रन बनाए, जबकि केकेआर की बल्लेबाजी असफल रही और उसने इस सीजन का पांचवां मैच गंवाया। दूसरी ओर, गुजरात ने अब तक 8 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया है। गुजरात की जीत के नायक Shubhman Gill रहे, जिन्होंने 55 गेंदों में 90 रन बनाए। उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 52 रन बनाए, वहीं जॉस बटलर ने 23 गेंदों में 41 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

गुजरात की शानदार बल्लेबाजी के बाद उसके खिलाड़ियों ने बेहतरीन गेंदबाजी भी की। सिराज, कृष्णा, राशिद खान और आर साई किशोर प्रभावी साबित हुए। कोलकाता के आक्रामक बल्लेबाज गुरबाज केवल 1 रन ही बना सके, जबकि नरेन ने 17 रन बनाए। अय्यर 19 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना पाए और एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। रसेल ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए।

गुजरात की टीम ने इस सीजन मुंबई को 36 रनों से हराया, फिर आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद ने गुजरात के सामने 7 विकेट से हार मानी, जबकि राजस्थान टीम 58 रनों से मैच हार गई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात ने 7 विकेट से जीत हासिल की, और अब केकेआर को 39 रनों से हराया।

रहाणे ने हार की वजह बताई
198 रन ज्यादा थे, लेकिन यह चेज़ किया जा सकता था। हालांकि, उन्हें अच्छी ओपनिंग नहीं मिली और बल्लेबाजी असफल रही। रहाणे ने माना कि पिच स्लो थी, लेकिन मिडिल ओवर में अच्छी बल्लेबाजी की जा सकती थी। रहाणे ने कुल मिलाकर ओपनिंग बल्लेबाजों पर हार का आरोप लगाया और कहा कि खराब फील्डिंग का भी कोलकाता को खामियाजा भुगतना पड़ा।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज