दिल्ली में नई आबकारी नीति को जल्द लागू किया जाएगा,CM Rekha Gupta ने किया स्पष्ट

दिल्ली में नई आबकारी नीति को जल्द लागू किया जाएगा,CM Rekha Gupta ने किया स्पष्ट

दिल्ली में जल्द ही नई आबकारी नीति को अमल में लाया जाएगा।  इस नीति में सामाजिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा।CM Rekha Gupta ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार की आबकारी नीति भ्रष्टाचार से ग्रस्त, पक्षपातपूर्ण और जनता के हितों के विरुद्ध थी।

दिल्ली में जल्द ही एक नई आबकारी नीति लागू की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति 30 जून तक इस नई नीति का मसौदा रेखा गुप्ता सरकार को सौंपेगी। CM Rekha Gupta ने बताया कि प्रस्तावित नीति में सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा और समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा शांति से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल, उच्चस्तरीय समिति विभिन्न राज्यों की आबकारी नीतियों का विश्लेषण कर रही है।

CM Rekha Gupta ने पूर्ववर्ती सरकार की आबकारी नीति को कठोर शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि वह नीति भ्रष्टाचार से ग्रस्त, पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस नीति के जरिये कुछ चुनिंदा निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। न तो नीति ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया और न ही जनहित को प्राथमिकता दी। इसी भ्रष्ट नीति के चलते पूर्व मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को जेल की सजा भुगतनी पड़ी।

दिल्ली सरकार ने पर्यटकों की सहूलियत के लिए एक नई पहल की है। अब जल्द ही प्रधानमंत्री संग्रहालय से युद्ध स्मारक तक घूमने के लिए विशेष एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा के लिए खास रंग-रूप वाली बसें इस्तेमाल की जाएंगी, जिन्हें विशेष रूप से इस कार्य के लिए तैयार किया जाएगा। पर्यटन विभाग इसे जुलाई में शुरू करने की तैयारी में है। एक अधिकारी ने बताया कि यह सेवा शाम के समय शुरू होगी और खासतौर पर दिल्ली आने वाले पर्यटकों व विदेशी मेहमानों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।

इस योजना के तहत डीटीसी से 9 मीटर लंबी नई इलेक्ट्रिक बसें किराए पर ली जाएंगी। चूंकि प्रधानमंत्री संग्रहालय शाम 6 बजे बंद हो जाता है, इसलिए बस सेवा वहीं से शुरू होकर अन्य दर्शनीय स्थलों की ओर रवाना होगी।

बस का किराया क्या होगा?

इस टूरिस्ट बस सेवा का किराया वयस्कों के लिए 500 रुपये और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये तय किया गया है। खास बात यह है कि हर बस में एक प्रशिक्षित गाइड भी मौजूद रहेगा, जो पर्यटकों को विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देगा। इसके अलावा, सरकार सुबह के समय इन बसों का उपयोग स्कूल पिकनिक के लिए भी करने की योजना बना रही है।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”