मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस और आप पर हमला, जी राम जी योजना को लेकर बोला तीखा बयान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस और आप पर हमला, जी राम जी योजना को लेकर बोला तीखा बयान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और AAP पर हमला करते हुए जी राम जी योजना पर विपक्ष के दुष्प्रचार की आलोचना की। मजदूरों और रोजगार सुधार पर बताया सच्चाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ फैलाने में माहिर है और अगर कोई सरकारी योजना सुधारती है तो उन्हें तकलीफ होती है। मुख्यमंत्री सैनी ने विशेष रूप से जी राम जी योजना को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार की आलोचना की।

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर पर्चेज कमेटी की बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, महीपाल ढांडा और श्रुति चौधरी सहित अन्य मंत्री उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार भ्रम और झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को सुझाव दिया कि अगर उनके पास कोई प्रस्ताव है तो वह लोकसभा या विधानसभा में प्रस्तुत करें।

जी राम जी योजना और मनरेगा सुधार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जी राम जी योजना मनरेगा की पुरानी कमियों को दूर करने के लिए लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में समय-समय पर बदलाव हुए हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण मजदूरों को लाभ नहीं मिल पाया। अब इस योजना में श्रमिकों, किसानों और मेहनतकश परिवारों के लिए बेहतर निगरानी और रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

also read: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय…

सीएम ने दावा किया कि वर्तमान सरकार की सकारात्मक नीतियों के कारण गरीबी दर 5% से भी नीचे आ गई है, जिससे 20% से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 2013 की CAG रिपोर्ट में यूपीए सरकार के समय मनरेगा में हेराफेरी और भ्रष्टाचार का उल्लेख किया गया था।

पंजाब में मजदूरों की शिकायतें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पंजाब में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के दौरान मजदूरों ने शिकायत की कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है और पैसे ठेकेदार हड़प रहे हैं। 12,304 ग्राम पंचायतों में से लगभग 5,000 पंचायतों में सोशल ऑडिट में 10,663 वित्तीय गबन के मामले सामने आए हैं।

AAP और कांग्रेस पर हमला

सीएम नायब सैनी ने पंजाब की AAP और कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि दोनों दल बुआ-फूफड़ हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और कांग्रेस की तुलना में भी अधिक भ्रष्टाचार हो रहा है। रोजगार गारंटी योजना को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश