मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार-2026 समारोह में 250 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शिक्षा में समान अवसर देने की बात कही।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में आयोजित ‘उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार-2026’ समारोह में भाग लिया और प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 70 से अधिक स्कूलों के 10वीं, 12वीं कक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 250 से ज्यादा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य विद्यार्थी की सफलता की राह आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण बाधित नहीं होने दी जाएगी।
also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ल्ड बैंक प्रतिनिधिमंडल…
शिक्षा में समान अवसर सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना, पारदर्शी व्यवस्था कायम रखना और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां हर विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके और अपने सपनों को पूरा कर सके।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अंबाला में आयोजित ‘उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार-2026’ समारोह में पहुंचकर 70 से अधिक विद्यालयों के 10वीं, 12वीं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
“हरियाणा के किसी भी… pic.twitter.com/04C50Pzwlx
— DPR Haryana (@DiprHaryana) August 5, 2026
मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह
समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा को पहचानना और उसे सही दिशा देना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि हरियाणा के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।