पश्चिम बंगाल में बदलाव तय: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्रीरामपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया

पश्चिम बंगाल में बदलाव तय: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्रीरामपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। ममता सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए बदलाव का दावा किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भास्कर भट्टाचार्य के समर्थन में आयोजित नामांकन और रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं।

नायब सैनी ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियां तानाशाही प्रवृत्ति की रही हैं, जिससे आम जनता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण दिए जाने से स्थानीय लोगों के रोजगार और सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ा है।

also read: भारत ने परमाणु ऊर्जा में रचा इतिहास, कल्पक्कम PFBR ने…

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजनीतिक कारणों से केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य में प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया, जिससे नागरिकों को उनका पूरा लाभ नहीं मिला।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब जनता अपने वोट के माध्यम से बदलाव लाएगी और राज्य में नई सरकार का गठन करेगी। नायब सैनी ने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करके विकास और सुशासन का रास्ता चुनेगी।

Related posts

डॉ. सुमिता मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

हरियाणा राजस्व विभाग ने सिटिजन हेल्पडेस्क की शुरुआत, 48 घंटे में शिकायत निवारण अनिवार्य

लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विवाद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप