इश्कबाज फेम नवनींद्र बहल का निधन, 76 वर्ष की उम्र में लिया अंतिम सांस

इश्कबाज फेम नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन, टीवी और फिल्मों में अद्भुत करियर, बेटे कनु बहल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

टीवी शो इश्कबाज में दादी के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। यह जानकारी उनके बेटे कनु बहल ने सोशल मीडिया पर साझा की।

नवनींद्र बहल ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो इश्कबाज में दादी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन की खबर से फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोग दुखी हैं।

कनु बहल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कनु बहल ने अपनी मां की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा: “मेरी शक्ति, मेरा विश्वास, प्यार, गाइड, गुरु, मेरा दिल, अलविदा मां। मेरी आंखें हमेशा आपकी मुस्कान, प्यारी हंसी और जिज्ञासू आंखों को ढूंढती रहेंगी। आपका धन्यवाद मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanu Behl (@kanubehl)

फैंस और सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर शोक व्यक्त किया और नवनींद्र बहल के योगदान को याद किया। एक यूजर ने लिखा, “वो मेरी टीवी की सबसे पसंदीदा नानी थीं।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

also read: ऑस्कर 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड,…

करियर और निजी जीवन

नवनींद्र बहल ने डायरेक्टर ललित बहल से शादी की थी। उनके पति का निधन कोविड-19 महामारी के दौरान 2021 में हुआ था। उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय शुरू कर दिया था।

टीवी सीरियल्स के अलावा, नवनींद्र बहल ने फिल्मों माचिस, ओए लकी लकी ओ, और क्वीन सहित कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। इसके अलावा, उन्हें द प्राइड और द गुरु जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी देखा गया। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता टीवी इंडस्ट्री से ही मिली।

नवनींद्र बहल का निधन उनकी फैंस और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनके अभिनय और किरदार हमेशा याद किए जाएंगे।

Related posts

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

जनाई भोसले ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट: दादी आशा भोसले को याद कर किया भावुक संदेश, शेयर किया पुराना वीडियो