National Games 2025: जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का जलवा, 5 स्वर्ण पदक किए अपने नाम

National Games 2025: जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का जलवा, 5 स्वर्ण पदक किए अपने नाम

फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर और बाधा दौड़ की स्टार एथलीट ज्योति याराजी ने National Games में पुरुषों और महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीत दर्ज कर क्रमशः तीसरा और दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

महाराष्ट्र ने 11 फरवरी को देहरादून में चल रहे 38वें National Games की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक की सीनियर महिला टीम ने 61.730 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पश्चिम बंगाल (51.540) को रजत और कर्नाटक (42.750) को कांस्य पदक मिला। इसी तरह, सीनियर पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र ने 64.650 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

केरल ने 61.210 अंकों के साथ रजत, जबकि कर्नाटक ने 53.740 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एक्रोबेटिक मिश्रित युगल (सीनियर) स्पर्धा में महाराष्ट्र की रिद्धि सचिन जायसवाल और शुभम सुनील सरकटे की जोड़ी ने 52.250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला युगल (सीनियर) में महाराष्ट्र की निक्षिता सुरेश और रुतुजा दत्तात्रेय ने 51.250 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र का स्वर्णिम प्रदर्शन

महाराष्ट्र के लिए पांचवां स्वर्ण पुरुष ट्रैम्पोलिन स्पर्धा में आयुष संजय मुले ने जीता, जिन्होंने 48.740 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पुरुष युगल (सीनियर) में कर्नाटक के अक्कला कुमार और कुतुबुद्दीन शेख 62.050 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि महाराष्ट्र (61.020) और हरियाणा (59.840) को क्रमशः रजत और कांस्य पदक मिला। ट्रैम्पोलिन महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की शेख यासीन ने 39.790 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की चैत्राली रखमाजी (39.280) और गुजरात की प्रीति महेशभाई (37.800) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

ज्योति याराजी ने 200 मीटर में जीता स्वर्ण

फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर और बाधा दौड़ की दिग्गज खिलाड़ी ज्योति याराजी ने क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में जीत दर्ज कर राष्ट्रीय खेलों में अपना तीसरा और दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। मंगलवार को 15 पैदल चाल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले, ओडिशा के 21 वर्षीय अनिमेष कुजूर, जिन्होंने 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीता था, ने 200 मीटर दौड़ में भी 20.58 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, यह समय गुजरात में 2022 में असम के अमलान बोरगोहेन द्वारा बनाए गए 20.55 सेकेंड के राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड से थोड़ा अधिक था।

तमिलनाडु के रागुल कुमार जी (21.06 सेकेंड) और नितिन बी (21.07 सेकेंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, आंध्र प्रदेश की 25 वर्षीय ज्योति याराजी, जिन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 23.35 सेकेंड का समय निकालकर एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी