नागिन 7 में पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा बदलाव, शो में नई नागिन की एंट्री

नागिन 7 में पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा बदलाव, शो में नई नागिन की एंट्री

नागिन 7 के पहले हफ्ते ही कुशाग्रे दुआ को शो से बाहर किया गया, वेदांत सलूजा आएंगे रवीश के रोल में, वहीं कनिका मान की नई नागिन भी होगी एंट्री।

टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 अपने प्रीमियर के सिर्फ एक हफ्ते बाद ही चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के एक बड़े एक्टर को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह नए एक्टर्स की एंट्री होने वाली है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा ईशा सिंह, नमिक पॉल, कुशाग्रे दुआ जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।

कुशाग्रे दुआ की छुट्टी, वेदांत सलूजा की एंट्री

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कुशाग्रे दुआ को रवीश के किरदार से शो से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब वेदांत सलूजा रवीश की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, शो से उनका निकलने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नई नागिन करेगी अनंता की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी

शो में अनंता के लिए नई चुनौती भी आने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिका मान शो में नई नागिन के रूप में एंट्री करेंगी और अनंता के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी। इसके अलावा शो में साहिल उप्पल को भी कास्ट किया गया है।

also read: जिया शंकर की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट, कहा- किसी…

आगे की कहानी में धमाका

नागिन 7 के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक अनंता को रियल नागिन के रूप में देखेंगे। हाल ही में परमीत ने पूर्वी और अनंता पर हमला करने के लिए भेड़िये को भेजा था। अब शो में ड्रैगन भी नागिन को सबक सिखाने आएगा। अनंता की बहन पूर्वी की मौत के बाद बदले की कहानी शुरू होगी।

शो में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है और यह जोड़ी आगे भी दर्शकों को एंटरटेन करती रहेगी।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका