‘India’s Got Talent 11’ का खिताब कोलकाता के डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने जीता, साथ में 15 लाख रुपये और कार, रनर-अप रहा साउंड ऑफ सोल्स।
टीवी का पॉपुलर शो ‘India’s Got Talent 11’ अपने धमाकेदार फिनाले के साथ खत्म हो गया। इस बार कोलकाता के वुमन डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने विनर का खिताब अपने नाम किया। रविवार, 4 जनवरी 2026 को हुए ग्रैंड फिनाले में तीन महीने लंबे शो के सभी प्रतियोगियों ने अपने टैलेंट का जलवा दिखाया।
also read: नागिन 7 में पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा बदलाव, शो में नई नागिन…
‘अमेजिंग अप्सरास’ को मिली इनाम राशि (India’s Got Talent 11)
अमेजिंग अप्सरास ने अपने सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स और क्लासिकल-कंटेम्परेरी डांस स्टाइल से दर्शकों और जजों को प्रभावित किया। शो जीतने के साथ उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी और कार पुरस्कार के रूप में मिली।
रनर-अप और फाइनलिस्ट
इस सीजन में सात फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे। इनमें वी कंपनी, आकाश और अभिषेक नेपाल टाइगर्स, क्लासिक क्वीन्स, अमेजिंग अप्सरास, विक्की कृष और कैलीबॉयज शामिल थे। रनर-अप का खिताब सिक्किम के म्यूजिक बैंड साउंड ऑफ सोल्स को मिला। फिनाले में सभी प्रतियोगियों ने अपने टैलेंट का आखिरी प्रदर्शन किया और जजों और जनता के वोटों के आधार पर विजेता तय हुआ।
Amazing apsaras you have won everybody’s heart #JoAjabHaiWahiGazabHai #IGT #IndiasGotTalent pic.twitter.com/lu7tmtJGLk
— sonytv (@SonyTV) January 5, 2026
जजों और होस्ट की नई टीम
इंडियाज गॉट टैलेंट का सीजन 11 अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था। इस बार जजों की नई टीम में नवजोत सिंह सिद्धू, शान और मलाइका अरोड़ा शामिल थे। शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया रहे और फिनाले एपिसोड में करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट उपस्थित हुईं।