मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। जानें कौन-कौन से खिलाड़ी रिटेन हुए, उनकी कीमत और 17 साल के युवा स्टार जी कमलिनी पर नजर।
मुंबई इंडियंस ने 2026 WPL (Women’s Premier League) ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने कुल 5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं और इस पर 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। WPL 2026 के सभी टीमों को अधिकतम 5 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति थी।
MI की रिटेंशन लिस्ट
मुंबई इंडियंस ने अपनी सभी पांच स्लॉट भरते हुए बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, नैट-साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और 17 वर्षीय अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ियों और कीमतें:
-
नैट साइवर ब्रंट: ₹3.5 करोड़ (पहला रिटेंशन)
-
हरमनप्रीत कौर: ₹2.5 करोड़
-
हेली मैथ्यूज: ₹1.75 करोड़
-
अमनजोत कौर: ₹1 करोड़
-
जी कमलिनी: ₹60 लाख
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई ने पहले रिटेंशन के लिए नैट-साइवर ब्रंट को चुना, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को दूसरा रिटेंशन मिला। 17 वर्षीय जी कमलिनी को भी रिटेन किया गया है, जो एक अनकैप्ड युवा खिलाड़ी हैं।
also read: India A vs South Africa A: भारत की A टीम का वनडे कप्तान…
ऑक्शन की जानकारी
WPL 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को होगा। BCCI ने सभी टीमों के लिए ऑक्शन पर्स ₹15 करोड़ निर्धारित किया है। रिटेंशन की राशि पहले से तय की गई थी:
-
पहला रिटेंशन – ₹3.5 करोड़
-
दूसरा – ₹2.5 करोड़
-
तीसरा – ₹1.75 करोड़
-
चौथा – ₹1 करोड़
-
पांचवां – कम से कम ₹50 लाख
मुंबई इंडियंस की सफलता
मुंबई इंडियंस दो बार WPL की चैंपियन रही है। उन्होंने 2023 और 2025 में खिताब जीता। खासकर 2025 के फाइनल में, मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL का ट्रॉफी अपने नाम की।