Mrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित की क्राइम थ्रिलर सीरीज आज होगी रिलीज

by Neha
Mrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित की क्राइम थ्रिलर सीरीज आज होगी रिलीज

Mrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित की मच अवेटेड क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ आज 19 दिसंबर 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। जानें किस समय और कैसे स्ट्रीम करें यह 6 एपिसोड वाली सीरीज।

Mrs Deshpande OTT Release: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका करने आ रही हैं। उनकी मच अवेटेड सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ आज, 19 दिसंबर 2025, को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में माधुरी बिल्कुल नए और डार्क किरदार में नजर आएंगी, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता चरम पर है।

also read: अनन्या पांडे का हुकअप कल्चर पर बयान, कहा- मैं पारंपरिक…

ओटीटी पर ‘मिसेज देशपांडे’ कैसे देखें? (Mrs Deshpande OTT Release)

‘मिसेज देशपांडे’ 19 दिसंबर, 2025 की आधी रात से जियो हॉटस्टार पर फुल एचडी में उपलब्ध होगी। दर्शक रात 12 बजे से इस सीरीज को स्ट्रीम करना शुरू कर सकते हैं। सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है और यह फ्रेंच मिनीसीरीज ‘ला मांटे’ का ऑफिशियल एडाप्टेशन है, जिसे एलिस चेगरे-ब्रेग्नोट, निकोलस जीन और ग्रेगोइरे डेमाइसन ने बनाया था।

सीरीज में कितने एपिसोड हैं और कौन हैं कलाकार

‘मिसेज देशपांडे’ कुल 6 एपिसोड की है और सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे। माधुरी दीक्षित की इस डार्क और लेयर्ड भूमिका को बिंज-वॉच करने के लिए फैंस के लिए यह एक शानदार अवसर है।

सीरीज में माधुरी के अलावा मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ चंदेकर, प्रियांशु चटर्जी और दीक्षा जुनेजा भी दिखाई देंगे। यह क्राइम थ्रिलर दर्शकों को एक नए डिजिटल अनुभव से रूबरू कराएगी।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप