IIIT : मंत्रालय की क्षमता विकास योजना के डेटा नवाचार प्रयोगशाला घटक के तहत, शिक्षाविदों और व्यवसायियों के बीच एक कड़ी बनाकर एक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी करने की परिकल्पना की गई है। इस साझेदारी से आधिकारिक आंकड़ों में वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए अकादमिक विशेषज्ञता का लाभ उठाने की उम्मीद है।
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के अलावा IIIT नागपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईआईटी वडोदरा, आईआईटी गांधीनगर और महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है और जब शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी को अंतिम रूप दिया जाता है तो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाते हैं।
यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।