Motorola Razr 50 Ultra फ्लिप फोल्डेबल फोन अब 42% की छूट के साथ उपलब्ध है।
Motorola ने हाल ही में Razr 60 Ultra को लॉन्च किया है, जिसके बाद पुराना मॉडल Motorola Razr 50 Ultra अब काफी सस्ता हो गया है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि यह फ्लिप फोल्डेबल फोन अब 42% की छूट पर उपलब्ध है। Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च होने के बाद से काफी पॉपुलर रहा है, लेकिन इसकी कीमत के कारण यह कई ग्राहकों की पहुंच से बाहर था। इस फोन में डुअल स्क्रीन सेटअप, पावरफुल चिपसेट और आकर्षक डिजाइन दिया गया है।
Motorola Razr 50 Ultra डिस्काउंट
Motorola Razr 50 Ultra पर अब शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart ने इस फोन पर भारी छूट का ऑफर दिया है। फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर Rs 1,19,000 रुपये है, लेकिन कंपनी इस पर 42% की छूट दे रही है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत सिर्फ 68,549 रुपये हो जाती है।
इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5% कैशबैक का भी ऑफर मिल रहा है। हालांकि, फिलहाल कोई एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध नहीं है, लेकिन फोन इस कीमत पर मिल रहा है, जिससे इच्छुक ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
Motorola Razr 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Razr 50 Ultra स्लीक डिजाइन के साथ आता है, जिसमें सिलिकॉन पॉलिमर बैक पैनल और एल्युमीनियम फ्रेम है। यह फोन वाटर रेसिस्टेंट है और कंपनी ने इसे IPX8 रेट किया है। इसमें अंदर की ओर 6.9 इंच का चमकदार डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। बाहर की ओर 4 इंच का डिस्प्ले है, जिसे Corning Gorilla Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50+50MP डुअल कैमरा है, और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।