Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro के रेंडर हुए लीक, कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद!

Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro के रेंडर हुए लीक, कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद!

Motorola  : फोन में Sony LYTIA सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की संभावना है।

Motorola जल्द ही अपनी Edge 60 सीरीज लॉन्च कर सकता है, इस सीरीज के संभावित मॉडल्स, Motorola Edge 60 Fusion और Motorola Edge 60 Pro, एक जर्मन वेबसाइट ने इस जानकारी को साझा किया है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और बेहद पतले बेज़ल्स होंगे। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स।

Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro के रेंडर्स लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं, जिनमें फोन का फ्रंट डिजाइन साफ नजर आता है। इन डिवाइसेज़ में वीगन लेदर फिनिश दी जाएगी। दोनों ही मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA सेंसर मिलेगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 24mm लेंस दिया गया है।

इसके अलावा, फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा भी हो सकता है, क्योंकि दूसरा लेंस 12mm का बताया गया है, जो आमतौर पर अल्ट्रावाइड शॉट्स के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, इसमें एक तीसरा लेंस भी मौजूद होगा, लेकिन इसकी डिटेल्स फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

Motorola Edge 60 Pro में 50MP Sony LYTIA सेंसर के साथ OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन में 3x टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होने की संभावना है, जिसमें 73mm फोकल लेंथ होगी। फोन के लेफ्ट साइड में एक एडिशनल बटन भी दिया जा सकता है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए होगा।

अभी इन स्मार्टफोन्स को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले कंपनी ने अपने पिछले Edge मॉडल्स लगभग एक साल पहले लॉन्च किए थे। अगर Motorola उसी लॉन्च टाइमलाइन को फॉलो करता है, तो उम्मीद है कि Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro अप्रैल तक बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने