वायरल गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति ने साझा की अपनी लव स्टोरी, बताया कैसे हुई शादी – ‘6 महीने = 60 साल का प्यार’

वायरल गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति ने साझा की अपनी लव स्टोरी, बताया कैसे हुई शादी - ‘6 महीने = 60 साल का प्यार’

महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के नयनार मंदिर में शादी की। शादी से पहले परिवार ने विरोध किया था, लेकिन पुलिस की मदद से मोनालिसा ने अपनी पसंद से शादी पूरी की।

महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा अब फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर हर किसी को चौंका दिया। इस शादी के बाद कई तरह के विवाद सामने आए, लेकिन मोनालिसा और फरमान अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की प्रेम कहानी

मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने और फरमान ने सिर्फ 6 महीने डेटिंग की, लेकिन उनके अनुसार यह समय 60 साल के प्यार के बराबर था। शादी का फैसला उन्होंने इसी प्यार और आपसी समझ के आधार पर किया। मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने केरल के नयनार मंदिर में शादी की क्योंकि उन्हें यह जगह पसंद थी और केरल के लोग भी काफी सपोर्टिव हैं।

फरमान खान ने बताया, “हम शूटिंग के दौरान मिले थे और धीरे-धीरे हमारी बातें शुरू हुईं। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया, मैं तुरंत नहीं मान पाया, लेकिन उन्होंने मुझे मना लिया। इन 6 महीनों ने हमें इतना करीब ला दिया कि हमें शादी करने में कोई समय न लगा।”

also read: Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना की प्राइज मनी अभी तक नहीं…

पारिवारिक विरोध और पुलिस की मदद

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें किसी और रिश्ते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। उनके पिता जय सिंह शादी किसी दूर के रिश्तेदार से करवाना चाहते थे। ऐसे में मोनालिसा और फरमान ने थंपनूर पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा और मदद मांगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मोनालिसा के पिता को समझाया कि उनकी बेटी नाबालिग नहीं है और वह अपनी पसंद से शादी कर सकती हैं। इसके बाद परिवार ने थोड़ी शांति बनाए रखी और शादी संपन्न हो सकी।

मोनालिसा की खुशी

शादी के बाद मोनालिसा ने कहा कि वह अपनी शादी से बहुत खुश हैं और अब अपने पति के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं। उनका यह कदम मीडिया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

जनाई भोसले ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट: दादी आशा भोसले को याद कर किया भावुक संदेश, शेयर किया पुराना वीडियो