Mission Impossible 8: टॉम क्रूज की फिल्म ने धूम मचा दी, अमेरिका में रिलीज होने से पहले ही कमाए 100 करोड़ रुपए

by editor
Mission Impossible 8: टॉम क्रूज की फिल्म ने धूम मचा दी, अमेरिका में रिलीज होने से पहले ही कमाए 100 करोड़ रुपए

हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘Mission Impossible 8: द फाइनल रेकनिंग’ भारत समेत पांच अन्य देशों में अमेरिका से एक हफ्ता पहले ही रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने इन देशों में जबरदस्त कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। टॉम क्रूज की यह फिल्म सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

टॉम क्रूज की फिल्म ‘Mission Impossible 8: द फाइनल रेकनिंग’ ने अमेरिका में रिलीज होने से पहले ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसमें हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि यह फिल्म पहले ही भारत, जापान समेत पांच अन्य देशों में रिलीज हो चुकी है। केवल दो दिनों में इस फिल्म ने 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 100 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बनाए हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कहां की है।

‘Mission Impossible 8: द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। यह टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रैंचाइजी की आखिरी और आठवीं फिल्म है। भारत में इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। , पहले दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन 17.69 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह दो दिनों में कुल 33 करोड़ रुपये (लगभग 4 मिलियन डॉलर) का कलेक्शन हो गया है।

टॉम क्रूज की फिल्म साउथ कोरिया में भी रिलीज हुई है।, मिशन इम्पॉसिबल 8 को वीकेंड पर 7.5 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा, जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। 17 और 18 मई को इस फिल्म ने 5 मिलियन डॉलर (लगभग 42 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है।

भारत और साउथ कोरिया के साथ-साथ टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की यह अंतिम फिल्म जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अच्छी कमाई कर रही है। जापान में इस फिल्म ने 2 मिलियन डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है, जबकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.5 करोड़ रुपये) की आमदनी हुई है। इन पांच देशों में दो दिनों के अंदर मिशन इम्पॉसिबल 8 ने कुल मिलाकर 12 मिलियन डॉलर (102 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है। क्रिस्टोफर मैकक्वेरे के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 23 मई को अमेरिका सहित कई अन्य देशों में रिलीज होगी, जबकि चीन में इसे 30 मई से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप