हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

by editor
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों हितधारक आपसी सहयोग से काम करें, जिससे हरियाणा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिल सके। उन्होंने हैफेड के अध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि हैफेड राज्य का एक शीर्ष सहकारी संघ है, इसलिए हैफेड ऐसे अवसरों की तलाश करें, जहां राज्य के किसान हैफेड के माध्यम से विभिन्न देशों में अपनी उपज बेचकर लाभान्वित हो सकें।

उल्लेखनीय है कि जून, 2024 के अंतिम सप्ताह में हैफेड के अध्यक्ष श्री कैलाश भगत के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर गया था, जिसका उद्देश्य त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा अन्य कैरेबियाई देशों में व्यापार के अवसरों की संभावनाओं का पता लगाना है। आज की यह मुलाकात उसी कड़ी का एक भाग है।

गौरतलब है कि त्रिनिदाद एवं टोबैगो में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। हरियाणा सरकार वैश्विक स्तर पर अपनी संस्थाओं के लिए व्यापार की संभावनाओं का पता लगाने के लिए उत्सुक है। बैठक के दौरान हैफेड के चेयरमैन श्री कैलाश भगत, ओमान के उद्योगपति श्री मोनीश बहल और हैफेड के जीएम डॉ. अरुण कुमार आहूजा मौजूद थे।

 

You may also like

Leave a Comment

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”