राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के समर्थन में पौधारोपण किया

राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के समर्थन में पौधारोपण किया

इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” विशेष अभियान के अंतर्गत आज एक पौधा लगाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान हम सबके लिए, पर्यावरण संरक्षण का आह्वान है। यह छोटा सा कार्य जलवायु परिवर्तन से निपटने, प्रदूषण को कम करने और हमारे आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाने में मददगार हो सकता है।

 

मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने और सोशल मीडिया पर पौधारोपण की कहानियों को साझा करके इसे एक व्यापक आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके शानदार नेतृत्व और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

Source: https://pib.gov.in/

 

Related posts

राजनाथ सिंह ने तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम की शीतकालीन तैनाती की सफलता पर दी बधाई

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को सोमनाथ अमृत महोत्सव में होंगे शामिल, गुजरात में भव्य आयोजन की तैयारियां