प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की ग्रैंड रिहर्सल, पेट्रोल पंप और होटल होंगे 24 घंटे पहले बंद

by Versha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की ग्रैंड रिहर्सल, पेट्रोल पंप और होटल होंगे 24 घंटे पहले बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा रिहर्सल के चलते पेट्रोल पंप और होटल 24 घंटे पहले बंद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिनमें हेलीपैड, जनसभा स्थल और यात्रा मार्ग की कड़ी निगरानी शामिल है। दिल्ली रोड पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा और सुरक्षा तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शताब्दी नगर स्टेशन के पास बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सुरक्षा जांच के लिए एसपीजी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन और जनसभा स्थल तक का निरीक्षण किया।

इसके तहत मेरठ साउथ स्टेशन का गेट नंबर 1 आमजन के लिए बंद कर दिया जाएगा। गेट नंबर 2 से यात्री नमो भारत स्टेशन का उपयोग कर सकेंगे। 21 फरवरी दोपहर 12 बजे से 22 फरवरी शाम तक शताब्दी नगर से मोहिउद्दीनपुर तक सभी पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन बंद रहेंगे।

also read: अमित शाह हरिद्वार दौरे पर: जन संवाद और विकास कार्यों की…

ग्रैंड रिहर्सल और रूट डायवर्ट

21 फरवरी को सुरक्षा रिहर्सल होगा, जिसमें सभी अधिकारियों और पुलिस बल ने अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंचकर अभ्यास किया। पीएम के मार्ग को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। रूट पर सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली रोड को परतापुर से शापरिक्स मॉल तक 8 बजे से 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। दिल्ली से आने वाले वाहनों को मोहिउद्दीनपुर से हापुड़-मेरठ हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से कार द्वारा मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कार द्वारा मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा समाप्त होने के बाद पीएम हेलीकॉप्टर द्वारा नई दिल्ली लौटेंगे।

प्रशासनिक निरीक्षण और तैयारियां

हाल ही में मौसम की वजह से लखनऊ से प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बावजूद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल प्रापर चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही होगा। महिलाओं की सुरक्षा जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज