मेड इन इंडिया Mappls ऐप गूगल मैप्स को देगी कड़ी टक्कर, मिलेंगे 3D नेविगेशन समेत कई खास फीचर्स

मेड इन इंडिया Mappls ऐप गूगल मैप्स को देगी कड़ी टक्कर, मिलेंगे 3D नेविगेशन समेत कई खास फीचर्स

मेड इन इंडिया Mappls ऐप गूगल मैप्स को टक्कर दे रही है। 3D जंक्शन व्यू, वॉइस गाइडेड नेविगेशन, इनडोर मैपिंग और लोकल डेटा स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ यह ऐप सुरक्षित और आसान ड्राइविंग अनुभव देती है।

स्वदेशी ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, और अब मैप्पल्स (Mappls) नाम की नेविगेशन ऐप भी सुर्खियों में है। यह ऐप गूगल मैप्स का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। Mappls में वॉइस गाइडेड डायरेक्शन, हाइपर-लोकल सर्च और 3D जंक्शन व्यू जैसे कई अनोखे फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर्स को एक सहज और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में Mappls ऐप का उपयोग करते हुए भारतीय यूजर्स से इस ऐप को अपनाने की अपील की। MapmyIndia द्वारा विकसित यह ऐप भारत में डेटा स्टोर करता है, जिससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहती है। वहीं, गूगल और ऐप्पल मैप्स का डेटा अक्सर विदेशों में स्टोर होता है।

also read: गूगल क्रोम के बेहतरीन फीचर्स: ब्राउजिंग होगी आसान और…

3D जंक्शन व्यू से आसान ड्राइविंग

Mappls का खास फीचर 3D जंक्शन व्यू ड्राइविंग को बेहद आसान बनाता है। यह फीचर ओवरब्रिज और अंडरपास की स्पष्ट जानकारी देता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान कंफ्यूजन नहीं होता। गूगल मैप्स में यह सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, Mappls ऐप में बड़ी बिल्डिंग्स और कॉम्प्लेक्स के लिए इनडोर नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है, जो गूगल मैप्स में नहीं मिलती।

इंडिया में डेटा स्टोरेज और रेलवे के साथ सहयोग

Mappls यूजर्स का सारा डेटा भारत में ही सुरक्षित रहता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे की कई सेवाओं में जल्द ही Mappls की इंटीग्रेशन हो सकती है। इसके अलावा, MapmyIndia ने भारतीय डाक के साथ मिलकर डिजिटल एड्रेस सिस्टम DIGIPIN शुरू किया है, जो हर 3.8 स्क्वेयर ब्लॉक के लिए एक यूनिक डिजिटल कोड जनरेट करता है। इससे किसी भी लोकेशन को मैप पर आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।

Mappls ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और आने वाले समय में यह भारत में गूगल मैप्स का मजबूत विकल्प बन सकता है। अगर आप एक भरोसेमंद और लोकलाइज्ड नेविगेशन ऐप की तलाश में हैं तो Mappls जरूर आजमाएं।

Related posts

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी करें UPI पेमेंट, जानिए 3 आसान तरीके

Realme P4 Lite 5G पर तगड़ी डील! सिर्फ ₹12,349 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Flipkart-Amazon Sale: 65 इंच Smart TV पर धमाकेदार ऑफर्स, Sony-Samsung समेत कई ब्रांड्स पर भारी छूट