मान सरकार की शिक्षा नीति से सरकारी स्कूलों के बच्चे JEE-NEET में कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

मान सरकार की शिक्षा नीति से सरकारी स्कूलों के बच्चे JEE-NEET में कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन

मान सरकार की शिक्षा नीतियों से पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र JEE और NEET में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP पंजाब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सुधारों में जुटी है।

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि देश में मौजूदा सभी सरकारों में सिर्फ मान सरकार ही है जो शिक्षा को गंभीरता से लेती है।

मंत्री बलबीर सिंह ने पाटियाला में अपने भाषण में बताया कि AAP लगातार ऐसा समाज और देश बनाने में जुटी है जो शहीद भगत सिंह के सपनों के अनुरूप हो। उन्होंने बताया कि मान सरकार की पहल और योजनाओं के चलते सरकारी स्कूलों के छात्र JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बलबीर सिंह ने कहा कि शिक्षा सुधारों के माध्यम से बच्चों में न केवल अकादमिक सफलता बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों के लिए आधुनिक संसाधन और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावनाएं और बढ़ रही हैं।

मंत्री बलबीर सिंह ने यह भी कहा कि AAP की शिक्षा नीति युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और देश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

also read: नंगल में विकास को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री भगवंत मान 31…

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप