AAP नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई

AAP नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई

मनीष सिसोदिया: पुलिस आंगड़ियाओं के एक महीने या एक हफ्ते के CCTV सार्वजनिक करे और बताए कि किसने-किसने लेनदेन किया है

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के लिए कुछ नहीं किया है, यह सच्चाई हम लोगों के सामने रख रहे हैं। पांच साल पहले सूरत के लोगों ने 120 में से 27 सीटें देकर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया था। उन्होंने विश्वास दिखाया था कि आम आदमी पार्टी के विजन और नेतृत्व के तहत देश को आगे ले जाया जा सकता है। एक आम आदमी के जीवन में सुविधाएं आएं, लोगों के बच्चों को अच्छा शिक्षा मिले, अच्छा स्वास्थ्य मिले इसके लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो काम करके दिखाया, उसी के आधार पर सूरत के लोगों ने हमें 27 सीटें दी थीं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। पिछले पांच साल में भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया? सिर्फ आम आदमी पार्टी को गाली देने का काम किया। हमें खराब बताने का काम किया। लेकिन अपने भ्रष्टाचार और निकम्मेपन के अलावा सूरत के लिए कुछ नहीं किया। सूरत के स्कूलों के लिए कुछ नहीं किया, अस्पतालों के लिए कुछ नहीं किया। सूरत के लोगों के जीवन से जुड़े जो मूलभूत प्रश्न हैं, जो म्यूनिसिपल मुद्दे हैं, उनके लिए कुछ नहीं किया। लेकिन आम आदमी पार्टी के काउंसिलरों ने विपक्ष में रहकर भी वह काम करके दिखाया, जिसके लिए आम आदमी पार्टी बनी है। विपक्ष में रहकर भी हमारे काउंसिलरों ने स्कूल बनवाए, अस्पतालों में बेड बढ़वाए। इस बार भी पूरे गुजरात में जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां हम लोगों के बीच जा रहे हैं। और आज मैं सूरत में हूं। सूरत के लोगों के बीच उसी विजन, उसी विश्वास और उसी आशा के साथ फिर से जा रहे हैं कि, पिछली बार आपने हम पर भरोसा करके 27 सीटें दी थीं, इस बार सूरत महानगरपालिका में पूर्ण बहुमत दें, ताकि हम उस विजन पर काम कर सकें। सूरत के एक आम आदमी को अपनी सरकार से, अपने नेताओं से और अपनी म्यूनिसिपल लीडरशिप से जो अपेक्षा होती है, उन सभी जरूरतों पर काम कर सकें। मुझे पूरा विश्वास है कि सूरत महानगरपालिका में हमारी सरकार बनेगी और बहुमत मिलेगा। और जब बहुमत मिलेगा तो निश्चित रूप से स्कूल और अस्पताल पर काम होगा ही। अच्छे स्कूल बनेंगे, अच्छे अस्पताल बनेंगे। यह बात आज लोगों को समझाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोगों को पता है कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी सिस्टम में आती है, उसके बाद दिल्ली हो, पंजाब हो या विपक्ष में हो वहां स्कूल और अस्पताल पर काम होता ही है। सूरत के लोगों के लिए अच्छी म्यूनिसिपल स्कूल बनाने का काम हम करेंगे। बहुमत में आकर उस दिशा में मजबूत कदम उठाएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि सरकार के पास बहुत पैसा है। सूरत के लोग हीरा उद्योग से लेकर टेक्सटाइल उद्योग तक देश को योगदान देते हैं। अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर सूरत के व्यापारियों ने सूरत का नाम रोशन किया है। इसलिए यहां पैसे की कोई कमी नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि पैसा होने के बावजूद लोगों तक सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचती? यही सवाल अब जनता पूछ रही है, और इसी सवाल का जवाब आम आदमी पार्टी देने के लिए चुनाव के मैदान में उतरी है। सूरत में पैसे की कोई कमी नहीं है। फिर भी लोगों पर एक के बाद एक टैक्स लगाए जा रहे हैं। अब तो पानी पर भी टैक्स लगाने की तैयारी चल रही है। मैं सूरत के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सूरत महानगरपालिका में आम आदमी पार्टी का शासन आएगा तो लोगों पर पानी का टैक्स नहीं लगेगा और किसी भी तरह के अनावश्यक टैक्स नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पूरे गुजरात में स्मार्ट मीटर का मुद्दा है, लेकिन सूरत के लोग खासकर इस मुद्दे पर बहुत परेशान हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर कुछ मिलीभगत वाली कंपनियों द्वारा खुली लूट चलाई जा रही है। इस लूट को बंद करवाने के लिए भी हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर आप स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं, तो आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाएं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम की चुनाव में लोगों ने एक बार आम आदमी पार्टी को आजमाया है और इस बार हमें पूरा विश्वास है कि अलग-अलग शहरों में लोग बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी को जिताएंगे। लोग अब भारतीय जनता पार्टी के 30 साल पुराने शासन से मुक्ति चाहते हैं और परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी को आगे लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष में बैठे लोगों की क्या मजबूरी हो सकती है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन जनता को क्या चाहिए यह स्पष्ट है, जनता को अच्छी स्कूल चाहिए, अच्छी अस्पताल चाहिए, और लोगों पर गलत-गलत टैक्स नहीं लगाए जाएं। कुछ भाजपा के मित्रों को फायदा हो इसके लिए जनता को परेशान करना अब नहीं चलेगा।

also read: गोपाल इटालिया: भाजपा ने सत्ता और पैसे का उपयोग समाज के…

आम आदमी पार्टी पर करोड़ों के हवाला के आरोप पर पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि, आप ही कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 30 साल से गुजरात में सरकार चला रही है, और गुजरात पुलिस गुजरात में आंगड़िया ऑपरेशन को खुल्लम-खुल्ला चलने देती है। तो क्या इसका मतलब यह नहीं कि गुजरात पुलिस मान रही है कि भाजपा के शासन में आंगड़िया खुलेआम काम कर रहे हैं? पहले तो इसकी जांच होनी चाहिए कि 30 साल के शासन में मोदीजी ब्लैक मनी की बातें करते रहे, लेकिन गुजरात में आंगड़िया किसके लिए काम करते हैं? क्यों करते हैं? और किसके संरक्षण में करते हैं? मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 30 साल के शासन में गुजरात से आंगड़िया और हवाला कारोबारियों को खत्म नहीं कर पाई है, तो इसका मतलब है कि भाजपा इस बात को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का कोई दूर का कार्यकर्ता भी अपने काम के लिए चार पैसे लेकर जा रहा हो और अगर वह गलत कर रहा हो, तो उसे भी पकड़ो। हम कहां मना कर रहे हैं? जब हम निर्दोष होते हैं तो कोर्ट हमें खुल्लम-खुल्ला छोड़ देती है, क्योंकि हमारे खिलाफ केस टिक नहीं सकता। लेकिन अगर आंगड़िया ऑपरेशन चल रहा है और पुलिस के पास CCTV फुटेज है, तो 24 घंटे का फुटेज सार्वजनिक करो। टीवी चैनलों को दो। एक हफ्ते का फुटेज दो। एक महीने का फुटेज दो। दिखाओ कि किस आंगड़िया के पास कौन नेता, कौन लोग, और किन नेताओं के बच्चे पैसे लेने-देने जाते हैं। सब कुछ सार्वजनिक करो। अगर आम आदमी पार्टी का कोई दूर का कार्यकर्ता भी किसी CCTV फुटेज में पैसे लेते हुए दिखे, तो जनता के सामने रखो। लेकिन सिर्फ कुछ सेकंड का वीडियो दिखाकर प्रोपेगेंडा मत करो। पूरे दिन का, पूरे महीने का फुटेज दिखाओ। जो-जो लोग आंगड़िया के पास गए हैं, सबका खुलासा करो। उन्होंने आगे सवाल किया कि जिस इलाके में आंगड़िया का कारोबार चलता है, वहां के भाजपा नेता, मंत्री, विधायक और स्थानीय नेता यह कारोबार चला रहे हैं या सरकार चला रही है? भाजपा को इस बात का खुलासा करना चाहिए।

सी.आर. पाटील द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 30 साल से सूरत और गुजरात के लोगों ने भाजपा को सरकार बनाई इस उम्मीद में कि स्कूल सुधरेंगे, शिक्षा सुधरेगी। आप 27 स्कूल दिखाइए सूरत में जो आपकी पार्टी ने आम लोगों के बच्चों के लिए अच्छे बनाए हों। अगर आपने 27 अच्छे सरकारी स्कूल बनाए हैं, तो जनता आपको 27 साल के लिए भी सरकार बना देगी। लेकिन जब-जब आपको सरकार बनाने का मौका मिला, आपने स्कूलों पर काम नहीं किया। मैं पाटील साहब से कहता हूं सूरत में 27 सरकारी स्कूल दिखाइए, जो आम लोगों और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए बनाए गए हों। चलिए, जाकर देखते हैं। स्कूल पर राजनीति कीजिए, शिक्षा पर राजनीति कीजिए, इससे देश आगे बढ़ेगा। कौन कितनी सीट जीतेगा यह जनता तय करेगी। गुजरात की जनता क्या महसूस कर रही है, यह मुझे आज ही एक व्यक्ति ने बहुत सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा—“सर, 30 साल से परेशान हो गए हैं… थक गए हैं।” आज मुझे पहली बार इस शब्द का अर्थ समझ आया कि “परेशान हो गए” मतलब लोग सच में थक चुके हैं। मैं लोगों की ही भाषा में कहूं तो गुजरात की जनता अब भाजपा से परेशान हो गई है। 30 साल किसी एक पार्टी पर भरोसा करने के लिए बहुत लंबा समय होता है। मैं सिर्फ सूरत की ही नहीं, पूरे गुजरात की बात कर रहा हूं। किसी भी राज्य का भविष्य स्कूलों से लिखा जाता है। किसी भी परिवार का भविष्य स्कूलों से बनता है। लेकिन शिक्षा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी 30 साल में पूरी तरह से शून्य साबित हुई है। 30 साल में भाजपा ने गुजरात के बच्चों को क्या दिया? न अच्छे सरकारी स्कूल, न विश्वस्तरीय शिक्षा, न ऐसा माहौल कि मध्यम वर्ग और गरीब परिवार के बच्चों को अच्छे भविष्य की गारंटी मिले। आज गुजरात की जनता परिवर्तन चाहती है, क्योंकि लोग अब समझ गए हैं कि अगर स्कूल नहीं सुधरे, तो भविष्य नहीं सुधरेगा। और आम आदमी पार्टी इसी भविष्य को बदलने की बात करती है।

आम आदमी पार्टी के विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया ने कहा कि सूरत में आम आदमी पार्टी को पिछली चुनाव में जिस तरह विपक्ष में बैठने की ताकत मिली, उसी समय से भाजपा के पेट में तेल पड़ गया है। उस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि “सोने की थाली में लोहे की कील आ गई।” उस “लोहे की कील” को सोने की थाली से हटाने के लिए भाजपा को वास्तव में स्कूल बनाने की जरूरत थी, अस्पताल बनाने की जरूरत थी, वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की जरूरत थी, वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी बनाने की जरूरत थी। लेकिन यह सब करने की बजाय कील निकालने की कोशिश के तहत हमारे कुछ लोगों को डराया, दबाया, धमकाया, लालच दिया और उनके परिवारों पर दबाव डालकर तोड़फोड़ की राजनीति की। लेकिन हम आज भी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और इस संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा है। इस बार जो सभी उम्मीदवार खड़े हैं, वे पूरी तन-मन-धन से आम आदमी पार्टी के साथ जनता की सेवा में जुड़े हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार बहुमत भी मिलेगा और सूरत में जनता का सबसे अच्छा काम होगा। आगे कहा कि आज आंगड़िया का मुद्दा उठाया जा रहा है। अब तक भाजपा या पुलिस ने आम आदमी पार्टी पर एक करोड़ रुपये का आरोप लगाया है। आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। पंजाब में हमारी सरकार है, दिल्ली में हमारे विधायक हैं और हम विपक्ष में हैं, गोवा में हमारे विधायक हैं, गुजरात में हमारे विधायक हैं, कश्मीर में हमारे विधायक हैं। चार राज्यों में विधायक रखने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी पर सिर्फ एक करोड़ का आरोप लगाया गया है। गोपाल इटालिया ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा के वार्ड स्तर के सामान्य कार्यकर्ता साल में पांच करोड़ का “भुक्को” मार जाते हैं। तालुका प्रमुख स्तर के ऐसे लोगों को मैं नाम और पते के साथ जानता हूं, हमारे ही जिले में ऐसे लोग हैं जिन्होंने पचास-पचास करोड़ का “भुक्को” मार दिया है। हमारे पास इसके सारे सबूत हैं। और मैं यह पहली बार सार्वजनिक रूप से नहीं कह रहा हूं, कई बार यह बात कह चुका हूं। वार्ड स्तर और तालुका प्रमुख स्तर के लोग पचास करोड़ का जनता का पैसा खा जाते हैं और ऐसी भाजपा पार्टी हमारी पूरी पार्टी पर एक करोड़ का आरोप लगाती है। ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाते समय शर्म आनी चाहिए। यह तो हास्यास्पद आरोप है। आरोप लगाना हो तो ऐसा लगाओ कि हमारी इज्जत बनी रहे। हमारी जैसी बड़ी पार्टी पर इतना मामूली आरोप लगाया जाए, तो हम इसका क्या जवाब दें? इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि हर्ष मेहता नाम के भाजपा उम्मीदवार ने एक महिला के साथ धक्का-मुक्की कर धमकी दी कि कपड़े उतारकर सड़क पर दौड़ाएंगे। सूरत की जनता और खासकर महिलाएं भाजपा को माफ नहीं करेंगी।

Related posts

AAP विधायक संजीव झा ने पांडव परिवार से की मुलाकात, मुआवज़ा और नौकरी की मांग को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ तलवंडी साबो पहुँची, श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार, विकास योजनाओं पर दिया जोर

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘थैंक्सगिविंग यात्रा’ पहुँची तख्त श्री दमदमा साहिब, विकास और भाईचारे का संदेश दोहराया